{"_id":"59beee504f1c1b2a688b515f","slug":"mp-high-court-closed-9-special-cbi-court-connected-hearing-of-vyapam-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले से जुड़ी CBI की 9 विशेष अदालतों को किया बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले से जुड़ी CBI की 9 विशेष अदालतों को किया बंद
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:54 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले की सुनवाई कर रही सीबीआई की नौ विशेष अदालतों को बंद कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने संबंधित मामलों की बेहतर निगरानी के लिए ट्रायल को अन्य अदालत में शिफ्ट करने की मांग की थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने व्यापम से जुड़े मामलों के लिए 22 विशेष अदालतों का गठन किया था। इनमें से चार को पहले ही बंद किया जा चुका है। इनमें से शेष 18 में से नौ अदालतें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में थीं। रेवा, दमोह, सागर, बालाघाट, मुरैना, छत्तरपुर, गुना, भिंड और खंडवा में भी एक-एक विशेष अदालत थी।
विज्ञापन
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी के आग्रह पर इन नौ जिलों में अदालतें अब बंद हो जाएंगी। इन अदालतों के 38 मामले भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर की अदालतों में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन