फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother of Union Minister Harsh Vardhan passed away, donated eyes at Delhi AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, नेत्रदान के साथ देहदान भी किया

Sun, 06 Sep 2020 07:35 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Sep 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mother of Union Minister Harsh Vardhan passed away, donated eyes at Delhi AIIMS
अपनी मां के साथ डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : twitter.com/drharshvardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार एम्स दिल्ली में उनका नेत्रदान कराया गया और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में देहदान हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा।' उन्होंने कहा, ‘उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’
विज्ञापन



उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। ...मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed