{"_id":"5f2ad66d8ebc3e3ca30df985","slug":"mother-of-pm-narendra-modi-heeraben-watched-the-live-telecast-of-bhoomi-poojan-of-ram-temple-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की माता हीराबेन ने टीवी पर देखा अयोध्या में मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री की माता हीराबेन ने टीवी पर देखा अयोध्या में मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम
Wed, 05 Aug 2020 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा भूमिपूजन कार्यक्रम
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने बुधवार को गांधीनगर के पास स्थित अपने घर में टेलीविजन पर अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम देखा। राज्य सूचना विभाग ने टीवी देखती हुई हीराबेन की कई तस्वीरें जारी कीं।
विज्ञापन
Gujarat: Heeraben, the mother of Prime Minister Narendra Modi, watched the live telecast of 'Bhoomi Poojan' of #RamTemple earlier today, at her residence in Gandhinagar. pic.twitter.com/vWmnuHX483
— ANI (@ANI) August 5, 2020विज्ञापन
तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर कुर्सी पर बैठी हैं और भूमिपूजन कार्यक्रम देख रही हैं। हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के बाहरी क्षेत्र रायसन इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के उपलक्ष्य में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में उत्सव मनाया गया और राज्य के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा की गई। लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर भी खुशी जाहिर की।