फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother held child hand tightly till their death in kerala flood

केरल बाढ़: मौत के वक्त भी मासूम बेटे का हाथ कसकर थामे रही मां, सबकी आंखें नम

Mon, 12 Aug 2019 04:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 12 Aug 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Mother held child hand tightly till their death in kerala flood
केरल बाढ़ - फोटो : amar ujala

केरल के कोट्टाकुन्नू के पास बचावकर्मी एक मृत मां और उसके मृत बच्चे के मर्मस्पर्शी दृश्य को देखकर खुद के आंसू रोक नहीं पाए। दो दिन पहले इस क्षेत्र में अभूतपूर्व बाढ़ आई थी और भीषण भूस्खलन हुआ था। बचाव कार्य एवं तलाश अभियान में जुटे कर्मियों ने कोट्टाकुन्नू के पास महिला और उसके बच्चे का शव निकाला। मृत मां ने अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था।

विज्ञापन


समझा जाता है कि शुक्रवार दोपहर गीतू नामक यह महिला (21) अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का हाथ थामे हुए अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गई।

कई घंटे के तलाश अभियान के बाद रविवार को बचावकर्मियों ने सरत की पत्नी गीतू और उसके बच्चे का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों के लिए यह दृश्य देखना बड़ा मर्मस्पर्शी था। मां और बच्चा कीचड़ में दबे थे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।
विज्ञापन


इस घटना में सरत बच गया। हालांकि सोमवार को उसकी मां सरोजिनी का भी शव बरामद कर लिया गया। सरत और उसका परिवार मलप्पुरम के कोट्टाकुन्नू में किराए के मकान में रहता था। पिछले सप्ताह भारी बारिश और भूस्खलन की घटना के कारण इलाके में चौतरफा तबाही का मंजर नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed