फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother forced to marry minor daughter to her lover, know all about

Minors Force Marriage: मां ने नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से जबरन कराई शादी, संबंध बनाने को किया मजबूर

Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
सार

यह मामला तब उजागर हुआ जब 15 साल की पीड़िता ने उसके साथ हुई जबर्दस्ती की दास्तां अपनी सहपाठी को बताई। इसके बाद बात एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची। आरोपी युवक दूर का रिश्तेदार है और आरोपी महिला के साथ रहता है। 

विज्ञापन
Mother forced to marry minor daughter to her lover, know all about
minor's force marriage in pune - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाली खबर आई है। मां ने 15 साल की बेटी की अपने प्रेमी से जबरन शादी करा दी। बेटी को उसने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

आरोपी महिला की उम्र 36 साल और प्रेमी की 28 साल है। दोनों को बाल विवाह निषेध कानून और पोक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब 15 साल की पीड़िता ने उसके साथ हुई जबर्दस्ती की दास्तां अपनी सहपाठी को बताई। इसके बाद बात एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची। पुणे के चंदननगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दूर का रिश्तेदार है और उक्त महिला के साथ रहता है। 
विज्ञापन


मां ने खुदकुशी की धमकी देकर बेटी को तैयार किया
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को धमकी दी थी कि यदि उसने   उसके प्रेमी से शादी नहीं की तो वह खुदकुशी कर लेगी। इससे घबराई बेटी शादी के लिए तैयार हो गई और उसने 6 नवंबर को अहमदनगर के एक मंदिर में मां के प्रेमी से शादी कर ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग की मां व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed