फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother forced minor girl into flesh trading brother sexually exploit her police arrests five people

नाबालिग को मां ने देह व्यापार में धकेला, भाई ने किया दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2019 01:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Aug 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Mother forced minor girl into flesh trading brother sexually exploit her police arrests five people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

महाराष्ट्र के पूर्वी मुंबई के मानखुर्द से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर देह व्यापार के लिए मजबूर करने और पैसे लेकर बुजुर्ग को बेचने का आरोप लगाया है। केवल इतना ही नहीं पीड़िता ने दावा किया है कि विरोध करने पर उसे भाई ने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

60 साल के बुजुर्ग को बेचा

पुलिस ने बताया कि 16 साल की पीड़िता की मां ने पिछले साल एक युवक के साथ नाबालिग बेटी की शादी करवा दी थी। उसका पति जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए उसके साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पीड़िता कुछ दिन पहले ही मां के पास मुंबई आई थी। यहां आकर भी उसकी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


इसके कुछ महीनों बाद मां उसे एक दलाल के पास ले गई। जहां उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद मां ने नाबालिग को 60 साल के शख्स को बेच दिया। जिसने उसके साथ जबरदस्ती की। नाबालिग शनिवार को वहां से किसी तरह भागकर मानखुर्द पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं उसके परिजन सेक्स रैकेट का हिस्सा तो नहीं हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed