{"_id":"5f137ad642e8fa12752e343f","slug":"most-of-the-country-358-692-corona-positive-people-have-home-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के मौजूदा 358,692 संक्रमितों में से अधिकतर होम आइसोलेशन में, जांच का भी टूटा रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश के मौजूदा 358,692 संक्रमितों में से अधिकतर होम आइसोलेशन में, जांच का भी टूटा रिकॉर्ड
Sun, 19 Jul 2020 04:12 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Home isolation
- फोटो : पीटीआई
देश में अभी 358,692 कोरोना मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डिस्चार्ज होने वाले और सक्रिय मरीजों के बीच 2,95,058 का अंतर है।
विज्ञापन
इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देशभर में कोरोना के लिए 1,34,33,742 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,61,024 नमूनों का परीक्षण बीते 17 जुलाई को किया गया। यह एक दिन में सबसे ज्यादा जांच का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
गुजरात : वडोदरा के अस्पताल में रोबोट तैनात
वडोदरा के सर सायाजीराव गायकवाड़ अस्पताल में कोरोना मरीजों तक दवाएं और भोजन पहुंचाने के लिए दो रोबोट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दोनों रोबोट मरीजों की स्क्रीनिंग भी करते हैं। कर्मचारियों में संक्रमण न फैले इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। दोनों रोबोट भारत में विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से 7 प्रतिशत अधिक
मुंबई में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर करीब 70 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 7 फीसदी अधिक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 6.35 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो कुल संक्रमितों के 63 प्रतिशत है। महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 55.62 प्रतिशत है, जो मुंबई से 15 फीसदी कम है। मुंबई में 24,307 एक्टिव केस हैं और 67,830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मध्य जून में मुंबई में यह दर 50 प्रतिशत के आसपास थी।
चेन्नई में टेस्टिंग बढ़ाकर काबू किया संक्रमण
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई ने टेस्टिंग बढ़ाने समेत कई एहतियाती कदम उठाकर संक्रमण पर सफलतापूर्वक काबू पाया है। एक माह पहले औसतन आंकड़ा 37 फीसदी पर था, जो अब 12 फीसदी हो गया है। ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन के कमिश्नर जी प्रकाश ने बताया कि टेस्टिंग की प्रक्रिया, फीवर कैंप और निगरानी की वजह से मामलों में कमी आई है। मार्च से अब तक नगर निकाय ने 5 लाख से अधिक आरटी पीसीआर टेस्ट किए हैं। होम क्वारंटीन और आइसोलेशन में जाने वाले लोगों की निगरानी के लिए एप भी जारी किया गया था।
मिजोरम : एनडीआरएफ के 4 जवान संक्रमित
मिजोरम में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए, जिसमें एनडीआरएफ के चार जवान भी शामिल हैं। राज्य में संक्रमण के मामले 282 हो गए। राज्य में कुल 122 एक्टिव केस हैं।