फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most of the cases in Lokpal do not come under its jurisdiction says Pinaki Chandra Ghose

लोकपाल में आए ज्यादातर मामले इसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते : जस्टिस घोष

Mon, 13 Jan 2020 01:01 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Most of the cases in Lokpal do not come under its jurisdiction says Pinaki Chandra Ghose
लोकपाल के चेयरमैन जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

लोकपाल के चेयरमैन जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने रविवार को कहा कि संस्था में आए ज्यादातर मामलों का निपटारा किया जा चुका है क्योंकि ये उसके अधिकार क्षेत्र या कार्य क्षेत्र में नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल पुराने लोकपाल के सामने 1100 से ज्यादा मामले आए। इन पर सदस्यों ने बैठक कर चर्चा की और पाया कि ज्यादातर मामले उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं और इनका निपटारा कर दिया गया।

विज्ञापन


अवनाशीलिंगम यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन के 31वें दीक्षांत समारोह में घोष ने कहा कि जिन लोगों ने अपने मामले दायर किए थे उनसे कहा गया कि वे खुद के फायदे लिए अपने मामले संबंधित समिति या संस्थान के समक्ष ले जाएं। किसी अन्य आरोप या शिकायत पर हम उन्हें सुनने की व्यवस्था करेंगे और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकपाल जनवरी अंत या फरवरी के पहले हफ्ते से नए कार्यालय में काम करना शुरू करेगा। हम अब अपना काम शुरू करने की स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


पुडुचेरी के कांग्रेस विधायक द्वारा अपनी ही सत्तारूढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला अभी सूचीबद्ध नहीं हुआ और जब यह हमारे सामने आएगा तो हम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकपाल के बारे में लोगों खासकर मीडिया को जागरूक करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed