फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most indigenous tourists visited the Taj Mahal Know How many people reached to see Red Fort and Qutub Minar

Report: सबसे अधिक स्वदेशी पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, इतने लोग पहुंचे लाल किला और कुतुब मीनार देखने

Thu, 29 Sep 2022 05:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Sep 2022 05:37 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारत में 2021 में विदेशी पर्यटकों की आवक कम हो गयी। 2020 में देश में 27.4 लाख विदेशी सैलानी आए थे, जिनकी संख्या पिछले साल कम होकर 15.2 लाख रह गई।

विज्ञापन
Most indigenous tourists visited the Taj Mahal Know How many people reached to see Red Fort and Qutub Minar
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2021-22 में सबसे अधिक स्वदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल ताजमहल 2021-22 में घरेलू पर्यटकों के लिए केंद्र द्वारा संरक्षित उन सबसे अधिक लोकप्रिय 10 स्थानों में शामिल है, जहां प्रवेश के लिए शुल्क लगता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 2021-22 में ताज महल का दीदार 32.9 लाख घरेलू पर्यटकों ने किया। लाल किला देखने 13.2 लाख और कुतुब मीनार के लिए 11.5 लाख सैलानी पहुंचे। इस सूची में मुगल कालीन मकबरा ताजमहल पहला स्थान, वहीं यूनेस्को से मान्यता प्राप्त दिल्ली स्थित लाल किला और कुतुब मीनार दूसरे और तीसरे क्त्रस्म के सबसे अधिक लोकप्रिय स्थान चुने गए हैं।
विज्ञापन


‘इंडिया टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2022’ शीर्षक वाली 280 पन्नों से अधिक की रिपोर्ट को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यहां जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारत में 2021 में विदेशी पर्यटकों की आवक कम हो गयी। 2020 में देश में 27.4 लाख विदेशी सैलानी आए थे, जिनकी संख्या पिछले साल कम होकर 15.2 लाख रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तमिलनाडु में मल्लापुरम के स्मारकों को इसी अवधि में केंद्र द्वारा संरक्षित तथा शुल्क से प्रवेश वाले स्मारकों में विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय बताया गया और यहां 1.4 लाख विदेशी पहुंचे। इस सूची में ताज महल 38 हजार लोगों के आगमन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed