{"_id":"585291434f1c1b896064a7cd","slug":"most-cases-of-rape-in-india-because-of-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में रेप के ज्यादातर मामले खुले में शौच से संबंधित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में रेप के ज्यादातर मामले खुले में शौच से संबंधित
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 15 Dec 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty image
भारत में रेप के लगातार बढ़ते मामलों पर शोध कर रहे अमेरिकी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यौन अपराध के मामलों का सबसे बड़ा कारण महिलाओं का खुले में शौच को बताया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि घरों में शौचालय का निर्माण महिलाओं को काफी हद तक यौन हिंसा से बचाने में कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की भारतीय मूल की शोधकर्ता अपूर्वा जाधव के मुताबिक खुले में शौच का स्थान महिलाओं के लिये यौन हिंसा के नजरिये से सबसे अधिक असुरक्षित जगह है। यह शोध अमेरिका के ‘बायोमेडिकल सेंट्रल पत्रिका’ में प्रकाशित किया गया। घर में शौचालय का प्रयोग करने वाली महिलाओं की अपेक्षा खुले में शौच के लिये जाने वाली महिलाओं में यौन हिंसा का शिकार होने की संभावना दोगुना होती है।
विज्ञापन
इसलिये घरों में शौचालय का प्रयोग काफी हद तक यौन अपराधों को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। जाधव ने बताया कि खुले में शौच का महिलाओं के यौन शोषण से संबंध को लेकर किया गया यह अपनी तरह का पहला शोध है इस शोध के लिए 75,000 महिलाओं से सवाल जवाब भी किया गया।
विज्ञापन