फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mosquito said, india never chopped from world

मच्छर ने बताया, भारत कभी दुनिया से नहीं कटा

Tue, 31 Jan 2017 08:27 PM IST
एजेंसी/जर्मनी
एजेंसी/जर्मनी Updated Tue, 31 Jan 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mosquito said, india never chopped from world

अब तक यह मान्यता रही है कि अफ्रीका से अलग होकर दुनिया के कई देश विकसित हुए हैं। इनमें से भारत लंबे समय तक समुद्र में तैरते हुए दुनिया से कटा रहा। लेकिन बॉन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी और पोलैंड की ग्दांस्क यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर किए गए अध्ययन में दावा किया है कि समुद्र में तैरने के दौरान भी भारत का यूरोप व एशिया से संबंध जुड़ा रहा था। वह दुनिया से कभी कटा ही नहीं रहा इस बात की पुष्टि भारत के उन मच्छरों ने की है जो उस वक्त यूरोप और एशिया के मच्छरों से मिलते जुलते थे।

विज्ञापन


बॉन यूनिवर्सिटी स्थित श्टाइनमन इंस्टीट्यूट की जीवाश्म विज्ञानी फ्राउके स्टेबनर ने बताया कि भारत में सूरत के पास मौजूद एक कोयला खदान में उन्होंने कुछ एम्बर भी मिले हैं। इस खोज के दौरान 2.4 करोड़ साल पुराने पेड़ के लीसे में कैद एक मिलीमीटर से भी छोटे कई ऐसे मच्छर भी मिले जिनकी पीढ़ियां आज भी जर्मनी के जंगलों में मिलती हैं। सूरत की खदान से मिले मच्छरों के जीवाश्म को उतने ही पुराने चीन और यूरोप के जीवाश्मों से भी मिलाया गया। इसी आधार पर वैज्ञानिकों ने दावा किया कि भारत कभी भी पूरी दुनिया से अलग-थलग नहीं रहा है। इसी आधार पर वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया कि तैरते हुए भारत और यूरोप के बीच निश्चित रूप से चीन ने एक पुल का काम किया। 

विज्ञापन

अधिक दूर तक उड़ने में सक्षम नहीं थे भारत के मच्छर

Mosquito said, india never chopped from world

वैज्ञानिकों ने बताया कि भारत के एम्बर से मिले कुछ काटने वाले मच्छर संभवतया अधिक दूरी तक उड़ने में सक्षम नहीं थे, इसलिए वह किसी और तरीके से एक महाद्वीप से दूसरे तक पहुंचे हों। 

तीन करोड़ वर्ष तक समुद्री यात्रा करता रहा था भारत

Mosquito said, india never chopped from world
मच्छर ने बताया, भारत कभी दुनिया से नहीं कटा

भारत की यह समुद्री यात्रा करीब 3 करोड़ साल तक चलती रही। इस यात्रा में भारत ने कई प्रकार की जलवायु का भी सामना किया। इसी कारण भारतीय उपमहाद्वीप में आज भी कई ऐसे जीव-जंतु और पौधे मिलते हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed