{"_id":"5a58dac74f1c1bfb408b468b","slug":"moshe-survivor-of-26-11-attacks-may-visit-india-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 हमले में जिंदा बचा इस्राइली बच्चा अगले हफ्ते आएगा भारत, पीएम मोदी को बोला था 'I LOVE YOU'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
26/11 हमले में जिंदा बचा इस्राइली बच्चा अगले हफ्ते आएगा भारत, पीएम मोदी को बोला था 'I LOVE YOU'
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचा इस्राइली बच्चा मोशे होल्ट्सबर्ग अगले हफ्ते भारत आएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे के दौरान ही मोशे मुंबई पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहां वह उस यहूदी केंद्र चबड़ हाउस का भी दौरा करेगा, जहां 26/11 हमले के दौरान उसके माता-पिता मारे गए थे। इस्राइल के नई दिल्ली में राजदूत डेनियल कार्मन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मोशे उस वक्त सिर्फ दो साल का था जब उसके माता पिता रब्बी गैवरील और रिवका होल्ट्सबर्ग पाकिस्तानी आतंकवादियों की गोलियों की चपेट में आ गए थे। मोशे अपने माता पिता के साथ चबड़ हाउस में थे कि तभी आतंकवादियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें उसके माता-पिता मारे गए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई में अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान मौशे को मुंबई आने का न्यौता दिया था। प्रधानमंत्री से मिलकर मोशे ने न सिर्फ उन्हें 'आई लव यू' कहा था, बल्कि भारतीयों को लेकर अपने प्यार को भी बयान किया।