फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS PMO Jitendra Singh reacts over US president call Father of india, said all India to be proud

केंद्रीय मंत्री बोले- पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' कहे जाने पर जिसे गर्व नहीं, वह भारतीय नहीं

Wed, 25 Sep 2019 02:20 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 02:20 PM IST
सार

  • ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'फादर ऑफ इंडिया', कहा- पिता की तरह सबको साथ लेकर आए
  • कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति, कहा- क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि भारत का राष्ट्रपिता कौन है? 
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया जवाब- राजनीतिक जुड़ाव से इतर हर भारतीय को होना चाहिए गर्व

विज्ञापन
MoS PMO Jitendra Singh reacts over US president call Father of india, said all India to be proud
Jitendra Singh

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 'फादर ऑफ इंडिया' कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस पर गर्व नहीं होता है, तो हो सकता है कि वह खुद को भारतीय नहीं मानता हो। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भी प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। अगर किसी व्यक्ति को इस पर गर्व महसूस नहीं होता है, तो शायद वह खुद को भारतीय नहीं मानता है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक स्पष्ट और निष्पक्ष दृष्टिकोण सामने आता है, तो मुझे लगता है कि सभी भारतीय नागरिकों को इस पर गर्व महसूस करना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो। पीएम मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस की आपत्ति के बाद आई है। 

''पीएम मोदी ने पिता की तरह सबको साथ लाया''

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अगर मैं पहले के भारत को याद करूं तो वहां पर लोग अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक पिता की तरह साथ लाने का काम किया है, शायद वो ‘फादर ऑफ इंडिया’ हैं। 

कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तो क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? 


उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि इन फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों को बौद्धिक रूप से तर्क देकर लूटा है। सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों और उनकी सोच को भी बिगाड़ दिया है। इसके बाद मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed