फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Muraleedharan said Two of four Kerala youth forced into Russia-Ukraine war to return home

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे केरल के दो युवक वतन लौटेंगे, नौकरी का लालच देकर जबरन जंग में झोंक दिए गए थे

Wed, 27 Mar 2024 10:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:33 AM IST
सार

केरल के चार युवकों को पहले रूस की सेना में नौकरी देने का लालच दिया गया था, जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। बाद में चारों शख्स युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंस गए।

विज्ञापन
MoS Muraleedharan said Two of four Kerala youth forced into Russia-Ukraine war to return home
केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेशों में नौकरी दिलाने की आड़ में भारतीयों को जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में उतारा जा रहा है। ऐसे ही लालच में आए केरल के चार युवक यूक्रेन में फंस गए हैं। हालांकि, अब चार में से दो युवक जल्द ही अपने परिवार के पास होंगे। दरअसल, भारत सरकार लगातार अपने लोगों को वापस लाने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने मंगलवार शाम को बताया कि भारतीय दूतावास रूस से दोनों व्यक्तियों के लौटने के लिए उनके दस्तावेज तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे।
विज्ञापन

अत्तिंगल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मुरलीधरन ने कहा, 'विदेश मंत्रालय उन्हें वापस लाने के लिए रूसी सरकार से बातचीत कर रहा है। आश्वस्त रहिए, हम उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुआ था नेटवर्क का भंडाफोड़
गौरतलब है, सीबीआई ने हाल ही में एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। अधिकारियों ने बताया था कि राजस्थान में रहने वाले रूसी एजेंट भारतीय युवकों को रोजगार का लालच देकर उन्हें रूस भेजने में मदद करते थे। रूस पहुंचने वाले भारतीयों के पहले पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते और बाद में उन्हें सशस्त्र बलों के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया जाता था।

केरल के चार युवकों भी दिया ऐसा ही लालच
ऐसा ही एक और मामला केरल से सामने आया था। केरल के चार युवकों को पहले रूस की सेना में नौकरी देने का लालच दिया गया था, जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। बाद में चारों शख्स युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंस गए।

परिवार ने किया खुलासा
चारों लोगों के परिवार ने बताया कि एक एजेंसी ने 2.5 लाख रुपये के वेतन का लालच देकर उन्हें रूस भेज दिया था। फिर वहां पहुंचने पर उनके पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें यूक्रेन की जमीन पर रूसी सेना की तरफ से लड़ने के लिए मजबूर किया गया। एक शख्स की मां ने बताया कि उन्हें तब पता चला, जब बेटा युद्ध में घायल हो गया और घर पर फोन करने में कामयाब रहा। 


रूस से चल रही बातचीत
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि इस मामले के बारे में सरकार को पता है। रूस से बातचीत चल रही है कि जो भारतीय घर वापस आना चाहते हैं, उन्हें तुरंत घर भेजा जाए। इसके अलावा, हम विभिन्न स्तरों पर चर्चा के दौरान इस बात को दृढ़ता से रख चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया था कि रूस जाने वाले कई लोगों ने आधिकारिक माध्यमों का सहारा न लेकर फर्जी एजेंसियों की मदद ली। उन्होंने कहा था कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed