{"_id":"62d176d7b68cc15b0358fbf5","slug":"morphine-worth-rs-365-crore-seized-near-mumbai-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morphine Seized: मुंबई के पास से 73.06 किलोग्राम मॉर्फीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 365 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Morphine Seized: मुंबई के पास से 73.06 किलोग्राम मॉर्फीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 365 करोड़
Fri, 15 Jul 2022 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:20 PM IST
सार
अधिकारी के मुताबिक, जब्त मादक द्रव्य को कंटेनर के दरवाजे में छिपाया गया था। इस कंटेनर को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित एक यार्ड के निकट रखा गया था।
विज्ञापन
Morphine Seized
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवी मुंबई पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर एक नौवहन कंटेनर से 73.06 किलोग्राम मॉर्फीन जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 365 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी के मुताबिक, जब्त मादक द्रव्य को कंटेनर के दरवाजे में छिपाया गया था। इस कंटेनर को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित एक यार्ड के निकट रखा गया था। मादक द्रव्य की इस खेप को पंजाब पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
खुद को आईपीएस अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार
मैट्रीमोनियल साइटों पर खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताने और एक महिला को ठगने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिजीत परमेश्वर गढ़वे खुद को आईपीएस अधिकारी तो पिता को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी बताता था। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर साकीनाका पुलिस ने बुधवार को घाटकोपर से आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर एक कंपनी में नौकरी का झांसा दिया था। आरोपी ने महिला से आईडी और नियुक्ति पत्र देने के लिए 70 हजार रुपये लिए। महिला ने जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो पाया कि आईडी और नियुक्ति पत्र फर्जी थे। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन