फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than eighteen thousand old ATM of SBI can trouble you in cash

एसबीआई के 18,135 एटीएम में हो सकती है कैश की किल्लत, नए नोट नहीं हो रहे फिट

Thu, 23 Aug 2018 05:11 PM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
More than eighteen thousand old ATM of SBI can trouble you in cash

नोटबंदी के 21 महीने बाद भी सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 18,135 एटीएम को अभी भी नए नोटों के अनुरूप नहीं ढाला जा सका है। हालांकि, इस अवधि में बैंक ने 22.50 करोड़ रुपए के खर्च से 41,386 एटीएम को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने आज "पीटीआई-भाषा" को बताया कि स्टेट बैंक ने उनकी आरटीआई अर्जी के जवाब में यह जानकारी दी है। गौड़ ने एसबीआई से पूछा था कि बैंक के कितने एटीएम अब तक 2,000, 500 और 200 रुपए के नए नोटों के अनुरूप ढाले जा चुके हैं। जवाब में एसबीआई ने बताया कि ‘‘अब तक बैंक के 59,521 एटीएम में से 41,386 नकदी निकासी मशीनों को रीकैलिब्रेट कर लिया गया है और इस काम पर 22.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।’’ 
विज्ञापन


एसबीआई के उत्तर से स्पष्ट है कि फिलहाल उसके 18,135 एटीएम ग्राहकों को नए नोट देने लायक नहीं बन सके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने सिलसिलेवार तरीके से 2,000, 500 और 200 रुपए के नए नोट जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed