फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 82 crore corona vaccine doses administered in India so far

वैक्सीनेशन: देश में अब तक कोविड टीकों की 82 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
सार

मंत्रालय के मुताबिक, देश में सबसे कमजोर आबादी समूहों को कोविड से बचाने के लिए एक औजार के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

विज्ञापन
more than 82 crore corona vaccine doses administered in India so far
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई युद्धस्तर पर जारी है। हर रोज लाखों की संख्या में टीकाकरण हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 82 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को शाम सात बजे तक 68 लाख (68,26,132) से अधिक टीके लगाए गए। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण पर बल दिया गया था। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के वैसे लोगों के लिए शुरू हुआ, जो किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। उसके बाद सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया। लगातार टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed