{"_id":"62dc936ba04f075d974e611f","slug":"more-than-6600-people-still-in-the-grip-of-floods-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 10000 से अधिक हुए प्रभावित, पढ़ें अब कैसे हैं हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 10000 से अधिक हुए प्रभावित, पढ़ें अब कैसे हैं हालात
Sun, 24 Jul 2022 06:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 06:03 AM IST
सार
असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 44 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 210 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
असम में बाढ़
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि कछार, मोरीगांव और तामूलपुर जिलों में बाढ़ से 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। कछार जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 6,600 से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। मोरीगांव में 2,600 और तामूलपुर में 900 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार तक चार जिलों में लगभग 17,200 लोग बाढ़ से प्रभावित थे।
विज्ञापन
असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 44 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 210 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 190 बच्चों सहित लगभग 1,084 लोगों ने दो जिलों के सात राहत शिविरों में शरण ली है।
विज्ञापन
बोंगाईगांव, नागांव और नलबाड़ी जिलों में मिट्टी के कटाव की सूचना है। वहीं, बक्सा, कामरूप और तामूलपुर जिलों में बाढ़ के पानी से तट बंध, सड़कों, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राज्य में अभी कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।
विज्ञापन
तेलंगाना में बारिश से जुड़े हादसों में पांच की मौत
तेलंगाना में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वारांगल पुलिस आयुक्त तरुण जोशी के मुताबिक शुक्रवार रात को एक पुरानी इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था। इमारत पुरानी थी और उसमें कोई रहता नहीं था। बारिश के कारण यह हादसा हुआ।
वहीं मेडक जिले के चेगुंटा इलाके में शनिवार को तेज बारिश के कारण एक फैक्टरी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए। उनका इलाज चल रहा है। वहीं पांचवें व्यक्ति की मौत जलभराव में बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण हुई।
बारिश से नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम
तेलंगाना में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम ने राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार से मुलाकात की। केंद्रीय संयुक्त सचिव सौरव रे के नेतृत्व वाली टीम ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा भी किया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय टीम जिलों का दौरा कर शुक्रवार रात को हैदराबाद पहुंची और मुख्य सचिव कुमार ने उन्हें नुकसान की जानकारी दी। इससे पहले केंद्रीय टीम ने आपदा प्रबंधन सचिव राहुल बोज्जा से भी मुलाकात की और राज्य में हालात की समीक्षा की।
राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी
राजस्थान में झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ताबड़तोड़ बारिश होगी। शनिवार को कोटा के लाडपुरा इलाके में 24 घंटों में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान जयपुर तहसील में 100 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा झालावाड़, बिदासर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, भरतपुर, दौसा, सीकर, बांसवाड़ा और अजमेर में भारी बारिश हुई।