फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 5 lakh people participated in Jan Man Survey on Namo App on first day Know Updates

Jan Man Survey: नमो एप पर जन मन सर्वे में पहले ही दिन 5 लाख से अधिक लोग शामिल; सरकार के काम पर दिए अपने जवाब

Wed, 11 Jun 2025 04:48 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 04:48 AM IST
सार

पहले दिन सर्वे में उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक भागीदारी रही। यूपी से सबसे अधिक 1,41,150 जवाब भेजे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590 और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

विज्ञापन
More than 5 lakh people participated in Jan Man Survey on Namo App on first day Know Updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है।  
विज्ञापन


यूपी से सर्वाधिक भागीदारी, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र
आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सर्वे में उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक भागीदारी रही। यूपी से सबसे अधिक 1,41,150 जवाब भेजे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590 और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधी भागीदारी का मौका है ये सर्वे
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, नमो एप का ‘जन मन सर्वे’ नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदारी का मौका देता है। इसमें जनता राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन, सांस्कृतिक गौरव, युवा विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार के कामकाज का आकलन कर सकते हैं। इस पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। इससे न सिर्फ जनता अपनी बात कह सकती है बल्कि सरकार को संकेत भी दे सकती है कि किन योजनाओं और नीतियों को लोगों में समर्थन मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। यह सर्वे नए भारत के निर्माण में आम जन को सहभागी बनने की भावना को साकार करता है।


77% लोगों ने हर प्रश्न का दिया जवाब
सर्वे में शामिल 77% लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो नागरिकों की गंभीर भागीदारी को दर्शाता है। एक अधिकारी ने कहा, यह अनूठा सर्वे लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने तथा उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाई गई सोनम; पूछताछ में खुलेंगे कई राज; सीन रीक्रिएशन भी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed