{"_id":"5d0cce5b8ebc3e664855dd87","slug":"more-than-12000-farmers-committed-suicide-in-maharashtra-between-year-2015-and-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में साल 2015 से 2018 के बीच 12 हजार से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में साल 2015 से 2018 के बीच 12 हजार से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या
Fri, 21 Jun 2019 06:02 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 21 Jun 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राहत और पुनर्वास मंत्री सुभाष देशमुख ने विधानसभा में बताया कि साल 2015 से 2018 के बीच महाराष्ट्र में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। देशमुख ने कहा कि तीन साल में किसानों की आत्महत्या के कुल 12,201 मामलो में 6,888 ऐसे मामले थे जो जिला स्तरीय समितियों की समीक्षा के बाद सरकारी सहायता के पात्र थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक 6845 किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थक सहायता दी जा चुकी है। देशमुख ने कहा कि साल 2019 में जनवरी से मार्च के बीच 610 किसानों ने आत्महत्या की। इनमें से 192 आर्थिक सहायता के पात्र थे। इन 192 मामलों में से 182 किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बाकी मामलों की पात्रता जानने के लिए समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन