फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 100 people deaths due to heavy rains in up bihar during monsoon

देशभर में मानसून का कहर, 500 से ज्यादा की मौत, मौसम विभाग ने घटाया बारिश का अनुमान

Thu, 02 Aug 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
More than 100 people deaths due to heavy rains in up bihar during monsoon

देशभर में भारी बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। कई राज्यों की हालत बेहद खराब है। भारी बारिश से देशभर में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो देश में मानसून अब तक सामान्य रहा है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर समेत कई मौसम एजेंसियों ने इस साल सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया था। लेकिन अब स्काईमेट ने बारिश के अनुमान को और भी घटा दिया है। स्काईमेट का कहना है कि जून से सितंबर के बीच भारत में सामान्य सालाना मानसूनी बारिश का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 92 फीसदी रहने के आसार हैं, जो पहले 100 फीसदी था। 

विज्ञापन


बता दें कि एलपीए की 96-104 फीसदी बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है, जबकि 90 फीसदी से नीचे को कम मानसून और 90-96 फीसदी बारिश को सामान्य से कम बारिश माना जाता है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय पर शुरुआत की और जून महीने में सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई। इसके बाद जुलाई की शुुरुआत में भी उत्तर और मध्य भारत में मानसून कमजोर रहा, लेकिन जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारी बारिश हुई, जिसने कई इलाकों की हालत खराब कर दी। हालांकि अभी भी 26 राज्यों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि सात राज्यों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है।  
विज्ञापन


यूपी में मानसून ने मचाई भारी तबाही

उत्तर प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई हुई है। सूबे के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक हफ्ते पहले यहां सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब यह अंतर घटकर 8 फीसदी हो गया है। पूर्वोत्तर में अभी भी सामान्य से कम बारिश हो रही है। सूबे के लगभग 24 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश की वजह से पिछले एक हफ्ते में राज्य में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 500 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार-झारखंड में सामान्य से कम बारिश 

More than 100 people deaths due to heavy rains in up bihar during monsoon

बिहार में अब तक 22 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि झारखंड में भी सामान्य से 24 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक के आंकड़ों की मानें तो बिहार में सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। यहां 38 में से 26 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें वैशाली और सहरसा प्रमुख हैं। वैशाली में सामान्य से 65 फीसदी और सहरसा में सामान्य से 62 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

वहीं, झारखंड में भी 24 में से 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुंती जिले में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

अगस्त में 88 फीसदी कम बारिश का अनुमान

मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगस्त महीने में 88 फीसदी बारिश हो सकती है। इनमें कम बारिश की संभावना 70 फीसदी है, 20 फीसदी उम्मीद सामान्य से कम बारिश की है, जबकि सामान्य बारिश की उम्मीद महज 10 फीसदी ही है। वहीं, सितंबर में 93 फीसदी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इनमें 60 फीसदी उम्मीद सामान्य से कम बारिश की है, जबकि 20 फीसदी सामान्य बारिश का अनुमान है। 

दिल्ली में सुबह हल्के बादल छाये रहे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने दिन भर आसमान में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान जाहिर किया है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हल्के बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।’’ कल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed