फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 1.25 crore people took vaccine in Tika Utsav within four days

टीका उत्सव: चार दिन में सवा करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने लिया वैक्सीन

Fri, 16 Apr 2021 03:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Apr 2021 03:54 AM IST
सार

  • 11 से 14 अप्रैल के बीच 1.28 करोड़ लोग हुए टीका उत्सव में शामिल

विज्ञापन
More than 1.25 crore people took vaccine in Tika Utsav within four days
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री की अपील पर देश में चार दिल चले टीका उत्सव में सवा करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लेकर दुनिया भर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार इतने कम समय में एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 11 से 14 अप्रैल तक चले ‘टीका उत्सव’ में 1,28,98,341 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पिछले एक दिन में 33 लाख लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। इसी के साथ ही देश में अब तक 11.45 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि बीते बुधवार को देश में टीकाकरण के 89 वें दिन आठ राज्यों में 59 फीसदी टीकाकरण दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दूसरी डोज देने के मामले में यूपी सबसे आगे
 दूसरी डोज देने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है जहां 14 लाख से भी अधिक लोगों को दूसरी डोज देकर वैक्सीन कोर्स पूरा किया गया हो। इनके अलावा गुजरात व राजस्थान क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश में 86 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा है जिनमें से 14 लाख से अधिक को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब रोजाना देश में 60 हजार से भी अधिक स्थानों पर वैक्सीन दी जा रही है। सरकारी और निजी क्षेत्रों में भी कर्मचारियों को वैक्सीन देने की शुरुआत हो गई है। हालांकि इसमें अभी और तेजी आना बाकी है क्योंकि कई राज्यों में प्राइवेट दफ्तर टीका केंद्र नहीं बन सके हैं। यहां जिला प्रशासन के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और केरल में टीकाकरण की गति दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर दिखाई दे रही है। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 9.72 फीसदी टीकाकरण में सहभागिता हुई है।

पंजाब के नौ जिलों में टीकाकरण की गति धीमी
पंजाब में अभी भी वैक्सीन को लेकर स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण देखने को मिल रही है। इसलिए कोरोना प्रभावित नौ जिलों में केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र लिख टीकाकरण को गति देने की सलाह दी है।

भाजपा का ‘वैक्सीन उत्सव’ केवल एक ढोंग: राहुल

कोरोना को लेकर बिगड़ते हालात पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के ‘वैक्सीन उत्सव’ को ढोंग बताया है। साथ ही महामारी से निपटने के लिए फंड जुटाने के लिए बने ‘पीएम केयर्स’ पर सवाल उठाया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अस्पतालों में बीमारी से लड़ने की व्यवस्था की कमी पर कहा, ना टेस्ट हैं, ना अस्पतालों में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन है और वैक्सीन भी नहीं है। उन्होंने कटाक्ष किया कि ‘वैक्सीन उत्सव’ केवल एक ढोंग है। साथ ही पीएम केयर्स फंड पर सवालिया निशान लगाया।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सलाह देते हुए निवेदन किया कि अपना समय, संसाधन और ऊर्जा इस त्रासदी को छुपाने, दबाने में लगाना व्यर्थ है। महामारी को रोकने, लोगों की जान बचाने, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाइए। यही समय की पुकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed