फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi bridge collapse: Court denies bail to eight accused and order reserved on one plea

मोरबी पुल हादसा: कोर्ट ने आठ आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, एक याचिका पर आदेश सुरक्षित

Wed, 23 Nov 2022 10:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

अभियोजन पक्ष ने यह भी कहा कि जिन ठेकेदारों को पुल मरम्मत का काम दिया गया था, वे इसे करने के लिए योग्य नहीं थे। वे सस्पेंशन ब्रिज की तकनीक और स्ट्रक्चर की मजबूती के बारे में जरूरी जानकारी नहीं रखते थे। लिहाजा उन्होंने पुल की ऊपरी सजावट पर ही फोकस किया।

विज्ञापन
Morbi bridge collapse: Court denies bail to eight accused and order reserved on one plea
मोरबी पुल हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

मोरबी की एक स्थानीय अदालत ने  मोरबी पुल हादसा मामले में गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में आठ की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले में सुनवाई के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी सी जोशी ने कहा कि वह नौवें आरोपी देवांग परमार की जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुनाएंगे। गौरतलब है कि ये हादसा 30 अक्टूबर को हुआ था। इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। देवांग परमार देव प्रकाश फैब्रिकेशन के सह-मालिक हैं।

विज्ञापन


सरकारी वकील विजय जानी ने इस कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपक पारेख, दिनेश दवे, प्रकाश परमार, मनसुखभाई टोपिया, मादेवभाई सोलंकी, अल्पेशभाई गोहिल, दिलीपभाई गोहिल और मुकेशभाई चौहान की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं। गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपक पारेख और ओरेवा समूह के तीन अन्य लोग शामिल हैं। जो गिरे हुए ब्रिज का प्रबंधन देख रहे थे। 
विज्ञापन


उनकी जमानत याचिकाओं के खिलाफ तर्क देते हुए अभियोजन पक्ष ने एक फोरेंसिक लैब रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया था कि पुल में जंग लगी केबल, टूटे हुए एंकर पिन और ढीले बोल्ट लगे थे। पुल के रखरखाव के दौरान इन चीजों को सही नहीं किया गया था। इसके अलावा, एफएसएल रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मरम्मत के दौरान बिछाई गई धातु की फर्श  के कारण पुल का वजन और बढ़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने यह भी कहा कि जिन ठेकेदारों को पुल मरम्मत का काम दिया गया था, वे इसे करने के लिए योग्य नहीं थे। वे सस्पेंशन ब्रिज की तकनीक और स्ट्रक्चर की मजबूती के बारे में जरूरी जानकारी नहीं रखते थे। लिहाजा उन्होंने पुल की ऊपरी सजावट पर ही फोकस किया। इसीलिए पुल देखने में तो मजबूत और सुंदर नजर आ रहा था, लेकिन अंदर से वह कमजोर हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed