फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi bridge accident will become a big issue in Gujarat elections, Congress made this strategy

Gujarat Election: मोरबी पुल हादसा गुजरात चुनाव में बनेगा बड़ा मुद्दा, कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

Tue, 01 Nov 2022 12:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी आशीष तिवारी, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

गुजरात में आज से शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मोरबी में हुए पुल हादसे पर सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Morbi bridge accident will become a big issue in Gujarat elections, Congress made this strategy
मोरबी हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर ज्यादातर राजनीतिक दल अभी चुप्पी साधे हुए हैं। वे कोई चुनावी या राजनीतिक बयानबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं हो सकेगा। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में मोरबी पुल हादसा बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा बनने वाला है। 

विज्ञापन


बीती रात तो कांग्रेस ने गुजरात के सभी जिलों में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही पार्टी ने आगे की रणनीति का इशारा भी कर दिया। गुजरात में आज से शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मोरबी में हुए पुल हादसे पर सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का आरोप
मोरबी में हुए बड़े हादसे के बाद अब इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार और भ्रष्टाचार के सिस्टम पर चोट की जाने लगी है। इसको लेकर सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक संगठन भी जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप का दौर लगाने लगे हैं। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तो मोरबी घटनाक्रम पर राज्य सरकार को घेरने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना कोई दैवीय आपदा नहीं
गुजरात कांग्रेस के संयोजक और प्रवक्ता मनीष दोषी कहते हैं कि यह घटना कोई दैवीय आपदा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार और ठेकेदारों के बीच खुले भ्रष्टाचार का सबूत है। सरकार और भ्रष्टाचारियों के बीच हुए आपसी समझौते के चलते ही हमारे प्रदेश के इतने लोगों की जान चली गई और न जाने कितने घर बर्बाद हो गए। मनीष दोषी कहते हैं कि कांग्रेस के बड़े नेता लगातार घटनास्थल पर बने हुए हैं और हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मृतकों और घायलों से मिलकर उनके परिवार की पूरी मदद भी कर रहे हैं।

सुरक्षाकर्मी व गेटकीपरों पर एफआईआर
दोषी ने कहा कि सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सुरक्षाकर्मी और गेटकीपर जैसे सबसे निचले पायदान के कर्मचारियों खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता कहते हैं कि उनकी पार्टी गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार को छोड़ने वाली नहीं है।

पीपीपी लूट के बारे में जनता को बताएंगे : कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि मोरबी में हुई घटना के कारण 31 अक्तूबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को एक दिन टाल दिया गया था। अब यह यात्रा मंगलवार से शुरू होगी। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि वह परिवर्तन यात्रा के माध्यम से गुजरात की पूरी जनता को गुजरात सरकार और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के माध्यम से होने वाली लूट और भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी कहते हैं कि यह कोई चुनावी स्टंट या चुनावी प्रचार जैसा मुद्दा नहीं है, बल्कि हकीकत है कि गुजरात सरकार किस तरीके से अपने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों की जान की कीमत लगाती है। वह कहते हैं कि देवीय आपदाएं अलग होती हैं, यह तो जानबूझकर लोगों को मौत के मुंह में धकेलने जैसी घटना थी। प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के चलते हमारा दायित्व और जिम्मेदारी अपने प्रदेश की जनता के प्रति है। यही वजह है कि हम पूरे प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचार की कहानी अलग-अलग माध्यमों से जरूर बताएंगे। 

ओवैसी की पार्टी भी उठाएगी यह मुद्दा
कांग्रेस के अलावा गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी इस पूरे मामले पर मुखर होकर अपनी बात रखने की तैयारी कर रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता ने मांग की है कि गुजरात सरकार के बीते कुछ समय में हुए ऐसे तमाम बड़े पीपीपी कार्यों का ऑडिट किया जाना चाहिए। ताकि सरकारी सिस्टम में  भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा जा सके।


गहलोत ने बनाई रणनीति, ब्लॉक स्तर तक भाजपा को घेरेंगे
मोरबी में हुई घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रणनीति बनानी शुरू की है। कांग्रेस के बड़े नेताओं और प्रदेश कार्यकारिणी की नेताओं के बीच इस संबंध में बैठकें भी हो चुकी हैं। गुजरात कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए ब्लॉक स्तर तक के नेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत यह कहा गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां जहां जाएं वहां गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार की बात जरूर करें। दोषी कहते हैं अगर चुनाव नहीं भी हो रहे होते तो भी सरकार के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस खुलकर जनता के बीच में जाती। प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते गुजरात की जनता उनको उम्मीदों से देख रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को अपने हर बड़े कार्यक्रम में उजागर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed