Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morari Bapu’s Message to Gen Z: “Read Vinay Patrika to Learn Humility”; Says Saints Don’t Need Bank Accounts

मोरारी बापू का जेन-जी को संदेश: बोले- विनय पत्रिका पढ़े नई पीढ़ी, जीवन में आएगी विनम्रता; साधुओं पर क्या कहा?

Tue, 17 Nov 2026 07:37 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 07:37 AM IST
सार

  • डाकोर में हुई राम कथा, बापू बोले- आनंदमय होने की प्रबल इच्छा रखने वाला ही डाकोर आएगा।
  • कहा- मेरा कोई बैंक खाता नहीं, साधु को बैंक की भी क्या जरूरत।

विज्ञापन
Morari Bapu’s Message to Gen Z: “Read Vinay Patrika to Learn Humility”; Says Saints Don’t Need Bank Accounts
मोरारी बापू ने जेन-जी को क्या संदेश दिया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोरारी बापू ने नई पीढ़ी को विनम्रता और आनंदमय जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जेन-जी यानी नई पीढ़ी को विनय-पत्रिका पढ़नी चाहिए, इससे जीवन में विनय आएगा। आनंदमय होने की प्रबल इच्छा जिसके भीतर होगी, वही डाकोर आएगा। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों की कथा का प्रसंग भी सुनाया और बताया कि एक बार कथा के बदले उन्हें एक हजार रुपये मिले थे। साधु जीवन में धन और बैंक खाते की जरूरत पर उन्होंने कहा कि उनका कोई बैंक खाता नहीं है। साधु को बैंक की क्या जरूरत है।

विज्ञापन


भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत सोमवार को गुजरात के डाकोर पहुंचे मोरारी बापू ने रणछोड़रायजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और उनके भक्त बोडाणा की भक्ति का स्मरण किया। यहां आयोजित रामकथा में उन्होंने डाकोर की आध्यात्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों पर बात की। बापू ने कहा कि सफर वही कर सकते हैं, जो सफर में सफर करना जानते हैं। साधु का भैरव भजन भी कठिनाइयों को स्वीकार करने और आध्यात्मिक साधना के रास्ते पर दृढ़ बने रहने का संदेश देता है।
विज्ञापन


नई पीढ़ी को विनय और आनंद का संदेश
बापू के संदेश का एक प्रमुख पक्ष नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक साहित्य से जोड़ना रहा। विनय-पत्रिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने विनम्रता को जीवन का जरूरी गुण बताया। उनका कहना था कि केवल किसी स्थान पर पहुंच जाना ही यात्रा नहीं है, बल्कि भीतर आनंद की इच्छा और उसे पाने की ललक भी होनी चाहिए। इसी भाव के साथ उन्होंने डाकोर आने को आनंदमय होने की इच्छा से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरानी कथा और एक हजार रुपये का प्रसंग
डाकोर से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए बापू ने यहां पहले सुनाई गई कथा का प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने कथा के बदले मिले एक हजार रुपये का जिक्र किया। इसी क्रम में साधु के जीवन में बैंक खाते की जरूरत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका कोई खाता नहीं है और साधु को बैंक की भी क्या जरूरत। उनका यह कथन साधु जीवन की सादगी और भौतिक संचय से दूरी के संदर्भ में खास रहा।


बोडाणा की भक्ति को बताया डाकोर की पहचान
बापू ने डाकोर की आध्यात्मिक पहचान को चार स्तंभों बोडाणा चरित्र, पुनीत परंपरा, मनसुख राम मास्टर और शिव चरित्र से जोड़ा। उन्होंने मनसुख राम मास्टर के जीवन का विस्तृत प्रसंग सुनाते हुए उनकी भक्ति, त्याग और प्रतिबद्धता को याद किया। वहीं रणछोड़रायजी मंदिर से जुड़ी भक्त बोडाणा की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के अपने भक्त से किया वचन निभाने का प्रसंग भी सामने आया।



जब श्रीकृष्ण ने बोड़ाना की बैलगाड़ी हांकी
मान्यता है कि बोडाणा हर छह महीने में तुलसी दल लेकर द्वारका में भगवान के दर्शन करने जाते थे। उम्र बढ़ने पर यात्रा कठिन हुई तो भगवान श्रीकृष्ण उनकी बैलगाड़ी में बैठकर डाकोर आ गए। बाद में प्रतिमा के भार के बदले बोडाणा की पत्नी गंगाबाई ने अपनी सोने की नथ अर्पित की। तुला पर नथ का भार प्रतिमा के बराबर हो गया। यह प्रसंग बताता है कि भगवान के सामने सच्ची भक्ति का मूल्य सोने-चांदी से भी बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed