{"_id":"6afa46d76c12696db9063ff5","slug":"morari-bapu-remembers-the-sacrifices-made-for-the-reconstruction-of-somnath-temple-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ के इतिहास में दर्ज बलिदानों को किया याद: मोरारी बापू बोले- यहां रक्ताभिषेक भी हुआ, विरक्ताभिषेक भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोमनाथ के इतिहास में दर्ज बलिदानों को किया याद: मोरारी बापू बोले- यहां रक्ताभिषेक भी हुआ, विरक्ताभिषेक भी
Mon, 16 Nov 2026 05:27 AM IST
राकेश कुमार
आदित्य पाण्डेय, सोमनाथ।
आदित्य पाण्डेय, सोमनाथ।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:27 AM IST
सार
भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे दिन मोरारी बापू और श्रद्धालु सोमनाथ पहुंचे। यहां बापू ने मंदिर के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करने वालों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ में रक्ताभिषेक और विरक्ताभिषेक दोनों हुए हैं। संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस यात्रा में करीब एक हजार श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों से शामिल हैं। यात्रा का यह चरण द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक जाएगा।
विज्ञापन
मोरारी बापू
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण में द्वारका से जगन्नाथ पुरी जा रहे मोरारी बापू रविवार को सोमनाथ पहुंचे। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले सोमनाथ में बापू ने मंदिर के संघर्ष और पुनर्निर्माण के इतिहास को याद करते हुए कहा कि यहां रक्ताभिषेक भी हुआ है और विरक्ताभिषेक भी। उन्होंने मंदिर की गौरवशाली प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य लोगों के बलिदान, संघर्ष और समर्पण को नमन किया। इस दौरान बापू ने 'सोम' शब्द के चार अर्थ बताते हुए इन्हें स्वस्तिक के स्वरूप से भी जोड़ा।
सोम के चार अर्थों में देखा स्वस्तिक का स्वरूप
मोरारी बापू ने कहा कि सोम शब्द के कई सुंदर अर्थ हैं। सोम अर्थात चंद्रमा, सोम अर्थात राम नाम, सोम अर्थात सोमनाथ यानी स्वयं महादेव और सोम अर्थात मन। व्यासपीठ की दृष्टि से देखें तो ये चारों अर्थ मिलकर एक स्वस्तिक का स्वरूप बनाते हैं। ये चारों ही मंगलकारी और कल्याणकारी हैं। उन्होंने कहा कि सोम यानी राम की कथा की रचना सोम यानी महादेव ने की और सोम की कथा का गायन भी स्वयं सोम ने किया। जीवन को पवित्र बनाना हो या मृत्यु को सार्थक करना हो, एक ही शाश्वत आश्रय है- राम नाम।
बार-बार पुनर्निर्माण से जुड़ी है सोमनाथ की पहचान
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में समुद्र तट पर प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। मंदिर को बार-बार ध्वस्त किए जाने और फिर से निर्मित किए जाने का इतिहास इसकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता है कि दक्ष प्रजापति के श्राप से अपनी आभा खोने के बाद चंद्रदेव ने इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी। भगवान शिव के आशीर्वाद से उन्हें पुनः तेज प्राप्त हुआ। इसी पौराणिक प्रसंग के आधार पर इस स्थान का नाम सोमनाथ पड़ा।
विज्ञापन
सदियों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का प्रयास
भारत स्वस्तिक यात्रा में सोमनाथ को शामिल करने के महत्व पर मिराज ग्रुप के चेयरमैन और संतकृपा सनातन संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी मदन पालीवाल ने कहा कि सोमनाथ भारत की सामूहिक चेतना में गहराई से बसा तीर्थ है। इसकी कहानी केवल एक मंदिर के पुनर्निर्माण की नहीं है। देश के प्रत्येक पवित्र स्थल का अपना इतिहास, परंपरा और आध्यात्मिक संदेश है। इन सभी को जोड़कर भारत की उस सांस्कृतिक निरंतरता को सामने लाने का प्रयास है, जिसने सदियों से देश को एकजुट रखा है।
दो विशेष ट्रेनों से चल रहे एक हजार श्रद्धालु
संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर को द्वारका से शुरू हुआ। करीब एक हजार श्रद्धालु कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव नाम की दो विशेष ट्रेनों से मोरारी बापू के साथ सफर कर रहे हैं। यात्रा सोमनाथ के बाद डाकोर, उज्जैन, नागपुर, छत्तीसगढ़ के चंपारण, मायापुर और कोलकाता से होते हुए 22 नवंबर को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी।
13 राज्यों और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी यात्रा
भारत स्वस्तिक यात्रा के दोनों चरणों को मिलाकर यह 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से होकर गुजर रही है। पहला चरण कन्याकुमारी से केदारनाथ तक आयोजित किया गया था। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के आदर्शों के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को एक सूत्र में जोड़ना है। यात्रा के दौरान रामकथा और अन्य कार्यक्रम सभी के लिए निशुल्क रखे गए हैं। प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है।