Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   morari-bapu-nagpur-ram-katha-youth-self-awareness-makeup-wakeup-message

नागपुर: राम कथा के दौरान मोरारी बापू का संदेश, कहा- नकली मुखौटे हटाएं युवा, तभी खुलेंगे ज्ञान के नेत्र

Thu, 19 Nov 2026 05:26 AM IST
देवेश त्रिपाठी आदित्य पाण्डेय, नागपुर
आदित्य पाण्डेय, नागपुर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 05:26 AM IST
सार

भारत स्वस्तिक यात्रा के पांचवें पड़ाव नागपुर में राम कथा के दौरान मोरारी बापू ने युवाओं को दिखावे और नकली व्यक्तित्व से बाहर निकलकर अपनी वास्तविक पहचान समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब इंसान अपने ऊपर चढ़ा मुखौटा हटाता है, तभी उसके भीतर जागृति आती है।

विज्ञापन
morari-bapu-nagpur-ram-katha-youth-self-awareness-makeup-wakeup-message
कथावाचक मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोरारी बापू ने युवाओं को दिखावे और नकली व्यक्तित्व से बाहर निकलकर खुद को पहचानने की सीख दी है। नागपुर में राम कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जब मेकअप उतरेगा, तभी वेकअप होगा। यानी जब इंसान अपने ऊपर चढ़े नकली मुखौटे को हटाएगा, तभी उसके ज्ञान के नेत्र खुलेंगे।
विज्ञापन


भारत स्वस्तिक यात्रा का पांचवा पड़ाव नागपुर में रहा। यात्रा के दौरान बापू लगातार जेन-जी यानी नई पीढ़ी को जीवन का वास्तविक अर्थ समझा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे पुरुषार्थ, पुकार और प्रार्थना तीनों को अपने दिल में जगह दें। ऐसा करने वाले युवा अपने-अपने क्षेत्र के महारथी बन जाएंगे।
विज्ञापन


विश्व मोहिनी स्वयंवर से समझाया मोह का प्रभाव
बापू ने विश्व मोहिनी स्वयंवर का प्रसंग सुनाते हुए लोगों को बाहरी आकर्षण और मोह के प्रति सतर्क किया। उन्होंने समझाया कि मनुष्य कई बार बाहरी रूप और दिखावे में इतना उलझ जाता है कि उसे वास्तविकता दिखाई ही नहीं देती। नकली व्यक्तित्व और मुखौटे के पीछे छिपा इंसान अपनी असली पहचान से दूर होता चला जाता है। जब तक वह इस आवरण को नहीं हटाएगा, तब तक उसके भीतर वास्तविक जागृति नहीं आएगी। बापू ने युवाओं को इसी दिखावे से बाहर निकलकर आत्मबोध की दिशा में बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण नहीं, परमकल्याण करता है परमात्मा
बापू ने कहा कि हम परमात्मा से अपने कल्याण की कामना करते हैं, लेकिन परमात्मा हमारा परमकल्याण करता है। इंसान अपनी सीमित समझ के मुताबिक अपने लिए अच्छा-बुरा तय करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed