{"_id":"60e22ceb4ae88c06a050efaf","slug":"monsoon-will-be-active-again-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather updates: थोड़े विश्राम के बाद इस हफ्ते फिर सक्रिय होगा मानसून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather updates: थोड़े विश्राम के बाद इस हफ्ते फिर सक्रिय होगा मानसून
Mon, 05 Jul 2021 03:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 03:19 AM IST
सार
7 जुलाई तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
बादल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
थोड़े विश्राम के बाद मानसून के इस हफ्ते फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा, 8 जुलाई से बारिश के फिर से रफ्तार पकड़ने के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान मॉडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इसके अनुकूल वातावरण बनने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
जून के पहले ढाई हफ्तों में अच्छी बारिश के बावजूद दक्षिण पश्चिम मानसून 19 जून से आगे नहीं बढ़ रहा था। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान को अब भी मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश में कुल मिलाकर इस महीने अच्छी बारिश के आसार हैं। उसने हालांकि कहा है कि 7 जुलाई तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रहा है।
विज्ञापन