फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update: Monsoon Wait is Finally Over in North India, It Will Rain Today

बारिश का इंतजार: राजधानी सहित उत्तर भारत में आज दस्तक दे सकता है मानसून, दिल्ली में 15 साल में सबसे देरी से आएगा

Sat, 10 Jul 2021 05:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 05:20 AM IST
सार

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक दे सकता है, जिससे  मानसून की आमद पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा।  

विज्ञापन
Weather Forecast Update: Monsoon Wait is Finally Over in North India, It Will Rain Today
बारिश... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर भारत में मानसून का इंतजार आखिर खत्म और लोगों को तपती गरमी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून शनिवार से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक देगा और यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान लुढ़केगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मानसून 15 साल बाद सबसे अधिक 13 दिन की देरी से पहुंच रहा है। आमतौर पर 27 जुलाई को मानसून दिल्ली को भिगो देता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, स्थितियां अनुकूल हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। अगले पांच दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में मध्यम से अधिक बारिश होेने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 में नौ जुलाई  को पहुंचा था दिल्ली
श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले 2006 में मानसून 12 दिन की देरी से 9 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। हालांकि 2012 में भी 7 जुलाई को ही दिल्ली में बारिश शुरू हुई थी। 2002 में 19 जुलाई को मानसूनी बारिश शुरू हुई थी। अब तक की सबसे बड़ी देरी 1987 में दर्ज की गई जब मानसून 26 जुलाई को दिल्ली पहुंच पाया था। 

मध्य और उत्तर भारत में 14 दिनों की देरी ही सही, लेकिन मानसून का इंतजार खत्म हो गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक दे सकता है, जिससे  मानसून की आमद पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा।

मानसून की स्थिति पर जानकारी
मानसून के संबंधित विकास को लेकर आईएमडी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर गठित एक संसदीय स्थायी समिति को भारत में मानसून की स्थिति पर  जानकारी दी है।

इसके अनुसार पिछले 10 दिनों या उससे भी अधिक समय से तराई के करीब ट्रफ रेखा के खिसकने के बाद मानसून थम गया था और इसका विस्तार अधर में चला गया था, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने की संभावना बन रही है, कम बारिश के इसके चलते वर्तमान में 694 जिलों में से 28 जिले अब तक कम या अधिक कम वर्षा की चपेट में आ गए हैं।

इतना ही नहीं भारत में अब तक इस समय के अनुसार होने वाली बारिश से इस बार अब तक छह फीसदी कम मानसून बारिश हुई है। यह  243.6 मिमी के सामान्य के मुकाबले 229.7 मिमी बारिश है।  ट्रफ रेखा के खिसकने के कारण  जून के तीसर सप्ताह से मानसून गतिविधायों पर ब्रेक लग गया था।

आईएमडी ने कहा है कि  यह राहत की बात है कि 11 और 12 जुलाई के दौरान देश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां  अनुकूल हो रही हैं।


दिल्ली समेत एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में गुरुवार की रात गर्म और उमस भरे दिन के बाद प्री-मॉनसून बारिश देखी गई, जब दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  जबकि न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed