फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update IMD Says Delhi-NCR to Wait One Week for Monsoon

मानसून: दिल्ली-एनसीआर का मानसूनी बारिश का इंतजार एक सप्ताह बढ़ा

Sun, 27 Jun 2021 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Jun 2021 02:21 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने कहा, हवाओं का रुख अभी अनुकूल नहीं, पश्चिमी यूपी, पंजाब और हरियाणा के बचे हिस्सों में भी अगले सात दिन में शुरू होगी बारिश

विज्ञापन
Monsoon Update IMD Says Delhi-NCR to Wait One Week for Monsoon
मानसूनी बारिश के लिए इंतजार (प्रतीकात्मकत तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्त से पहले मानसूनी बारिश आने की संभावनाओं के बाद अब दिल्ली-एनसीआर को इसके लिए तय समय से भी एक सप्ताह ज्यादा का इंतजार करना होगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवाओं का रुख व अन्य मौसमी परिस्थितियां फिलहाल मानसूनी बारिश के अनुकूल नहीं हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यहां पहली मानसूनी बारिश का नजारा दिखाई देने में एक और सप्ताह लग सकता है। आईएमडी ने पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के बचे हुए हिस्सों में भी सात दिन के बाद ही मानसूनी बारिश शुरू दिखने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, उत्तरपश्चिम भारत (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि) में मौजूद पश्चिमी हवाएं मानसून की राह रोक रही हैं। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले पांच दिन के दौरान इन क्षेत्रों में हल्की मानसून पूर्व की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हर साल दिल्ली-एनसीआर में दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 जून से पहले पहुंच जाता है और इसके बाद 8 जुलाई तक पूरे देश को अपनी जद में ले लेता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देश के सभी हिस्से बारिश के दायरे में आ गए थे।


इस बार मानसून केरल में दो दिन देरी से पहुंचा था, लेकिन इसके बाद उसने तेजी से आगे बढ़ते हुए पूर्वी, मध्य और उत्तरपश्चिम भारत (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि) के करीबी क्षेत्रों को सामान्य से 7 से 10 दिन पहले बारिश में भिंगोना शुरू कर दिया था। मौसम विभाग ने इसके चलते दिल्ली में भी इस बार मानसून के सामान्य से करीब 12 दिन पहले 15 जून तक पहुंच जाने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed