फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon to reach Kerala, rain prediction in states, here is all you need to know

Weather update: जल्द केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए किस राज्य में कब हो सकती है बारिश

Thu, 03 Jun 2021 01:54 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Jun 2021 01:54 AM IST
सार

केरल में आमतौर पर मानसून एक जून को पहुंचता है। आईएमडी ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल मे अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है।

विज्ञापन
Monsoon to reach Kerala, rain prediction in states, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून बस चंद ही घंटों बाद केरल में दस्तक देने वाला है। दो दिन की देरी के साथ इस बार मानसून अब से कुछ घंटों बाद तीन जून तक केरल में झमाझम बारिश शुरू कर सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। जानिए किस राज्य में किस तारीख में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

 
केरल 03 जून
महाराष्ट्र 11 जून
तेलंगाना 11 जून
पश्चिम बंगाल 12 जून
ओडिशा 13 जून
झारखंड 14 जून
बिहार और छत्तीसगढ़ 16 जून
उत्तराखंड और मध्यप्रदेश 20 जून
उत्तर प्रदेश 23 जून
गुजरात 26 जून
दिल्ली और हरियाणा 27 जून
पंजाब 28 जून
राजस्थान 29 जून

उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य रह सकता है मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के लिए अपना दूसरा दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में जून में मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान है जो बुवाई का भी मौसम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed