फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Monsoon Arrives in Delhi Mumbai IMD Issued Yellow Alert Heavy Rain in Delhi News in Hindi

Monsoon: मानसून में दिखा असामान्य बदलाव, दिल्ली-मुंबई में एक साथ बरसेंगे बादल, भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

Sun, 25 Jun 2023 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 12:19 PM IST
सार

Monsoon Update : मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है और अगले 48 घंटे में पूरे देश में फैल जाएगा। इसके चलते दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update Monsoon Arrives in Delhi Mumbai IMD Issued Yellow Alert Heavy Rain in Delhi News in Hindi
इस साल दिखा असामान्य मानसून पैटर्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल मानसून में असामान्य बदलाव देखने को मिला है। जिसकी वजह से राजधानी दिल्ली और मुंबई में मानसून एक साथ पहुंचा है। आमतौर पर मुंबई में मानसून जल्दी पहुंच जाता है लेकिन इस साल अरब सागर में मानसून के कमजोर पड़ने के चलते दिल्ली और मुंबई में मानसून लगभग एक साथ पहुंचा है। 
विज्ञापन


इस साल मानसून में दिखा बड़ा बदलाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत दक्षिण से होती है और मानसून पहले केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक से होता हुआ महाराष्ट्र पहुंचता है। इस तरह मानसून की शुरुआत में पहले दक्षिण के राज्यों में बारिश होती है और फिर मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। हालांकि इस साल देखा गया है कि मानसून पहले पूर्वी राज्यों में पहुंच गया है और उसके बाद दक्षिण के राज्यों में पहुंचा है। हालांकि अब मानसून तेजी से बढ़ रहा है और अगले 48 घंटे तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने बताई असामान्य मानसून की वजह
मौसम विज्ञानियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से इस साल मानसून असामान्य रहा। बता दें कि बिपरजॉय तूफान 15 जून को गुजरात के तट से टकराया था। बिपरजॉय की वजह से पश्चिमी  तट पर मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि भारत में मानसून दो दिशाओं से देश को कवर करता है। एक अरब सागर से देश के पश्चिमी हिस्सों को और दूसरा बंगाल की खाड़ी से देश के पूर्वी हिस्सों को। इस साल बिपरजॉय की वजह से अरब सागर से पश्चिमी राज्यों में पहुंचने वाला मानसून देरी से पहुंचा। वहीं बंगाल की खाड़ी से बनने वाला मानसून समय से पूर्वी राज्यों में पहुंच गया। यही वजह रही कि इस साल मानसून असामान्य रहा और पूर्वी राज्यों में पहले बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में देर रात से चल रही है बारिश, लोगों को मिली राहत, तापमान में आएगी गिरावट


दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी
मानसून महाराष्ट्र पहुंच चुका है और अगले 48 घंटे में पूरे देश में पहुंच जाएगा। इसके चलते दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।  

मुंबई में भारी बारिश, दो की मौत
मानसून की आमद के साथ ही मुंबई में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारी बारिश के चलते मुंबई को गोवंडी इलाके में दो लोग नाले में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।  मुंबई में कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी घटनाएं हुई हैं। चेंबूर इलाके में 80 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं  विक्रोली में 79 मिमी, सायन में 61 मिमी, घाटकोपर में 61 मिमी, माटुंगा में 61 मिमी बारिश हुई। अंधेरी सबवे में पानी भर जाने के चलते यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जल जमाव से भी लोगों को परेशानी हुई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed