Monsoon Update: बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में भी रिमझिम के आसार, जानें अपने राज्य का हाल
मौसम विभाग की माने तो 27 जून यानी आज झारखंड, बिहार और उत्तर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली को मॉनसून के लिए अभी एक और हफ्ते का इंतजार करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में अब मॉनसून की गति धीमी पड़ गई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को आंधी के साथ छिटपुट बारिश हुई। इधर मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के लोगों को मॉनसून की भारी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजरना जारी है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग ने देश के किन हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है...
इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, रविवार को पूर्वी यूपी, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, बंगाल, तटीय ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान -निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
इसके अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय, दक्षिणपूर्व राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से जुड़ी धूल भरी आंधी भी आ सकती है।
बिहार में भारी बारिश और वज्रपात
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में अभी से बारिश का असर देखने को मिला है। बिहार में अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी छिटपुट बारिश ही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पूर्वी यूपी में गरज के साथ-साथ बौछारे भी पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, शामली, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज आदि जगहों पर बारिश का अनुमान है।
झारखंड में बारिश
राज्य में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 27 जून को पश्चिमी देशों में भारी बारिश हो सकती है।