मानसून सत्र: राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज शाम इन मुद्दों पर होगी चर्चा
यह बैठक उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर शाम को आयोजित होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वहीं अभी तक 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लेने की सहमति जता दी है।
विस्तार
संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उच्च सदन के सभी नेताओं के साथ बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में राजनीतिक दलों के अलावा समूहों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बैठक उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर शाम को आयोजित होगी। वहीं अभी तक 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लेने की सहमति जताई है।
Delhi | Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu to hold a meeting with floor leaders of the House today, ahead of the commencement of the Monsoon session of Parliament from July 19
विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/IepdJSGX4w — ANI (@ANI) July 17, 2021
आशंका जताई जा रही है संसद का आगामी मानसून सत्र हंगामेदार होगा। क्योंकि देश में कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में जुटी हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कोरोना और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार हमालावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना प्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत को लेकर सरकार पर एक भी हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह लागातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था। विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा।