फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session of Parliament: Government has only 17 days to pass 31 bills

संसद का मानसून सत्र : सरकार के पास केवल 17 दिन, दिल्ली के अध्यादेश समेत 31 बिल कराना है पास, समझें सबकुछ

Thu, 20 Jul 2023 04:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
हंगामे के बीच सरकार के सामने कई अहम बिल पास कराने  की चुनौती है। 17 दिन चलने वाले संसद के इस सत्र में सरकार ने 31 अहम बिलों को पास कराने की तैयारी की है। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से बिल हैं और इस सत्र में क्या-क्या होगा? 
loader
Monsoon session of Parliament: Government has only 17 days to pass 31 bills
संसद का मानसून सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। 11 अगस्त तक चलने वाला ये सत्र हंगामेदार हो सकता है। इसमें मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का मामला छाया पर रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र की शुरुआत से पहले ही इस मामले पर बयान दे दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस पूरे मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए भी कहा। उधर, विपक्षी दल मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में इस मानसून सत्र के भी हंगामे की भेंट चढ़ने की आशंका है। 


हालांकि, ऐसे में हंगामे के बीच सरकार के सामने कई अहम बिल पास कराने  की चुनौती है। 17 दिन चलने वाले संसद के इस सत्र में सरकार ने 31 अहम बिलों को पास कराने की तैयारी की है। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से बिल हैं और इस सत्र में क्या-क्या होगा? 

 

पहले जानिए सरकार क्या चाहती है?
संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की तरफ से 31 बिल को पेश किए जाएंगे। सरकार कोशिश करेगी कि इन सभी को संसद के सदनों से जल्द से जल्द से पास कराकर कानून का रूप दिया जाए। सरकार जानती है कि मणिपुर की घटना को लेकर काफी हंगामा होने वाला है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र की शुरुआत से पहले ही इस घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त कर दिया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की बात भी कही है। हालांकि, विपक्ष मुख्यमंत्री वीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। इसको लेकर संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हो सकता है। फिलहाल लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 

अब जानिए कौन-कौन से बिल पास कराना चाहेगी सरकार? 

1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक : ये केंद्र सरकार की सबसे प्रमुख बिल है। इसी को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सरकारी अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को दे दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर कोर्ट के आदेश को पलट दिया था। अब केंद्र सरकार इस अध्यादेश को विधेयक के तौर पर पास कराने की कोशिश करेगी, ताकि उसे संवैधानिक अधिकार मिल सके। 
 

2. प्रोविजनल कलेक्शन ऑफ टैक्सेज बिल : इस बिल को सत्र में लाने का उद्देश्य मौजूदा विधेयक के साथ-साथ नए विधेयक को भी लागू करना है। 

3. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड एंड बैंक बिल : इस विधेयक के तहत मौजूदा इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड एंड बैंक एक्ट 1945 को निरस्त करना है। 
 

4. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल : यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने एक बिल तैयार किया है। इसे पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 नाम दिया गया है। बिल में प्रावधान है कि अगर किसी कंपनी द्वारा यूजर्स का डेटा लीक किया जाता है और कंपनी द्वारा ये नियम तोड़ा जाता है तो उसपर 250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यह कानून लागू होने के बाद लोगों को अपने डेटा कलेक्शन, स्टोरेज और उसके प्रोसेसिंग के बारे में डिटेल मांगने का अधिकार मिल जाएगा।

5. पोस्टल सर्विसेज बिल : इंडियन पोस्ट ऑफिस एक्ट 1898 के स्थान पर पोस्टल सर्विसेज बिल लाया जाएगा। 

6. जन विश्वास बिल : इस बिल के तहत आसानी से कारोबार करने में सुधार के लिए विभिन्न अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की मांग की जाएगी। 

7. ड्रग्स, मेडिकल डिवाइसेज एंड कॉस्मेटिक्स बिल : ड्रग्स, मेडिकल डिवाइसेज एंड कॉस्मेटिक्स बिल में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 को निरस्त करने के लिए पटल पर रखा जाएगा। 
 



8. द सिनेमेटोग्राफ (संशोधन) बिल 2019

9. डीएनए टेक्नोलॉजी (यूज एंड एप्लीकेशन) रेगुलेशन बिल 2019

10. द मिडिएशन बिल 2021

11. द बॉयोलॉजिकल डायवरसिटी (संशोधन) बिल 2022

12. द मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसायटीज (संशोधन) बिल 

13. द रीअपिलिंग एंड अमेंडिंग बिल, 2022

14.     द फॉरेस्ट (कंजर्वेशन) अमेंडमेंट बिल 2023

15. द कंस्टीट्यूशन (शेड्यूल ट्राइब्स) ऑर्डर (तीसरा संशोधन) बिल 2022 (हिमाचल प्रदेश के लिए)

16. द कंस्टीट्यूशन (शेड्यूल ट्राइब्स) ऑर्डर (पांचवा संशोधन) बिल 2022 (छत्तीसगढ़ के लिए)

17. द नेशनल कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी बिल, 2023

18. द नेशनल डेंटल कमिशन बिल, 2023

19. द नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाइफी कमिशन बिल, 2023

20. द रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ एंड डेथ (संशोधन) बिल, 2023

21. द जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन (संशोधन) बिल, 2023

22.द सिनेमेटोग्राफ (संशोधन) बिल 2023

23.  द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पिरीयोडिकल बिल, 2023

24. द एडवोकेट्स (संशोधन) बिल 2023

25. द माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल 2023

26. द रेलवे (संशोधन) बिल 2023

27. द नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023

28. द कंस्टीट्यूशन (जम्मू कश्मीर) शेड्यूल कास्ट ऑर्डर (संशोधन) बिल 2023

29. द कंस्टीट्यूशन शेड्यूल कास्ट ऑर्डर (संशोधन) बिल 2023

30.  द कंस्टीट्यूशन (जम्मू कश्मीर) शेड्यूल ट्राइब्स ऑर्डर (संशोधन) बिल 2023

31. द प्रोविजनल कलेक्शन ऑफ टैक्सेज बिल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed