फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session of parliament 2021 today all updates, pegasus spyware issue and opposition uproar in plarliament

मानसून सत्र: इस सप्ताह भी संसद के हंगामेदार रहने के आसार, पेगासस मुद्दे पर गतिरोध जारी

Mon, 02 Aug 2021 08:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Aug 2021 08:08 AM IST
सार

विपक्षी पार्टियां पेगासस जासूसी कांड और असम-मिजोरम जैसे मुद्दे को उठाकर सरकार को एक बार फिर से घेर सकती हैं।

विज्ञापन
Monsoon session of parliament 2021 today all updates, pegasus spyware issue and opposition uproar in plarliament
संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संसद के मानसून सत्र का तीसरा सप्ताह सोमवार से शुरू होने जा रहा है। विपक्षी पार्टियां पेगासस जासूसी कांड और असम-मिजोरम जैसे मुद्दे को उठाकर सरकार को एक बार से फिर से घेरने की रणनीति बना ली है। वहीं सरकार भी इन सभी मुद्दों पुर पलटवार करने को तैयार है। पक्ष-विपक्ष के आमने-सामने होने के कारण सोमवार को भी संसद में जबरदस्त हंगामे होने के आसार हैं।

विज्ञापन


वहीं संसद में जारी गतिरोध पर सरकार का कहना है कि विपक्ष जान बूझकर संसद सत्र को नहीं चलने देना चाहता है और बार-बार हमारी कोशिश करने के बाद भी अपनी मांगों से पीछे नहीं हट रहा है। बता दें कि प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन


वहीं सरकारी सूत्रों के अनुसार पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के गतिरोध की वजह से मानसून सत्र में संसद के बाधित होने की वजह से जनता के 133 करोड़ से ज्यादा रुपये बर्बाद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार संसद के गतिरोध की वजह से लोकसभा में संभावित 54 में से केवल 7 घंटे काम हुआ, जबकि राज्यसभा में संभावित 53 में से 11 घंटे काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2021 हो सकता है पेश
इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी सोमवार को लोकसभा में ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2021 पेश करेंगी, जो न्याय वितरण प्रणाली को कारगर बनाने का काम करेगा। वहीं राज्यसभा में आज संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 और अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021 सहित महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed