{"_id":"6a64e801f2ceb1c58d01d824","slug":"monsoon-session-jantar-mantar-protest-ends-but-parliament-showdown-looms-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, लेकिन संसद में हंगामे के पूरे आसार; नए तेवर से सदन में आएगा विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Session: जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, लेकिन संसद में हंगामे के पूरे आसार; नए तेवर से सदन में आएगा विपक्ष
विज्ञापन
लोकसभा
- फोटो : ANI
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा के बाद छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन इसके बाद भी संसद के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छात्रों का जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म हुआ है। सरकार युवा छात्रों के जज्बे के सामने झुकने को मजबूर हुई, लेकिन इसके अलावा देश हित से जुड़े तमाम मुद्दे हैं। जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सदन में उठाएं। चर्चा की मांग करें। माना जा रहा है कि विपक्ष सोमवार को संसद भवन में नई उर्जा के साथ आएगा।
विज्ञापन
होगा हंगामा, चर्चा की मांग
जंतर-मंतर अभी संसद के सदनों में गूंजेगा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस इनके निशाने पर रह सकते हैं। समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने कहा कि वह पार्टी की नीति के बारे में नहीं कह सकते, लेकिन भाजपा और संघ की पोल अपने आप खुलने लगी है। सूत्र का कहना है कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। अभी तो नीट पेपर लीक और परीक्षा, शिक्षा में सुधार पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर देश की जनता में भारी नाराजगी है। जनता भुगत रही है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी बहुत शर्मनाक स्थिति है। इसके अलावा आपरेशन सिन्दूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए बयान, मणिपुर में जारी हिंसा, बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुद्दे पर विपक्ष केन्द्र सरकार को घेरेगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी समेत समूचा विपक्ष इन मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन