{"_id":"62dfb17e93aed03c78142243","slug":"monsoon-session-2022-11-rajya-sabha-mp-suspended-for-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद सस्पेंड, वेल में प्रवेश करने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Session: राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद सस्पेंड, वेल में प्रवेश करने पर हुई कार्रवाई
Tue, 26 Jul 2022 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:12 PM IST
सार
मानसून सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और अग्निपथ भर्ती योजना को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। अब इस हंगामे के चलते राज्यसभा के 19 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन सहित राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को कदाचार करने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने का आरोप है।
विज्ञापन
19 सांसदों को किया गया निलंबित
निलंबित किए गए सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन, डोला सेन, एल यादव, एए रहीम, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, कनिमोझी और वी वी. शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां देखें निलंबित सांसदों की पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
कल लोकसभा के चार सांसद किए गए थे निलंबित
वहीं इससे पहले बीते सोमवार को कांग्रेस के चार सासंदों को निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस सांसद जोतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को निलंबित किया गया था।
सदन की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और किरेन रिजिजू मौजूद रहे।