फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon, mumbai tulsi lake overflows

मुंबई: भारी बारिश के बीच अच्छी खबर, ओवरफ्लो हुई तुलसी झील

Tue, 10 Jul 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 10 Jul 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
monsoon, mumbai tulsi lake overflows

मानसून के चलते पिछले चार दिनों से लगातार मुंबई में जारी भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुंबईकरों के लिए बारिश से कई परेशानियां हो रही हैं लेकिन इसी बीच बारिश की वजह से एक खुशखबरी भी मिली है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले तालाबों में से एक तुलसी तालाब लबालब भर गयी है। 

विज्ञापन


 पूरे मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक तुलसी झील लगातार हो रही बारिश से लबालब भर गयी है। तुलसी झील का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। आपको बता दें कि इस तालाब में पानी जमा होने की क्षमता 139.17 मीटर है।
विज्ञापन


तुलसी बांध जलआपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से तुलसी झील का जलस्तर बढ गया है और पानी झील से ओवरफ्लो हो रहा है यह मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई को तुलसी, भातसा, मध्य वैतरणा, तानसा, विहार और मोढक सागर जैसे अन्य तालाबों से जल आपूर्ति की जाती है।  मुंबई को हर रोज 3750 लाख लीटर पानी की आपूति की जाती है। 

मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

monsoon, mumbai tulsi lake overflows

मुंबई में बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सड़कों, पटरियों पर पानी भर जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।  
सोमवार को रेल पटरियों पर पानी जमा होने से कुछ उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही रोक देनी पड़ी और दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति नकारात्मक रही। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि रेलगाड़ियां एक घंटे की देरी से रवाना हुईं।

भारी बारिश से कुर्ला, सायन, माटुंगा, अंधेरी और धारावी, ठाणे, कल्याण, वसई, मीरा रोड, नालासोपारा और भिवंडी आदि इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वसई में जलभराव से सोमवार को करीब 300 लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हुए।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, काले और घने बादलों के कारण दृश्यता अच्छी नहीं थी। फिर भी विमानों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, उड्डयन क्षेत्र के लिए अब तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

भारी बारिश जारी रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने मुंबई में मंगलवार तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह इस मौसम में 24 घंटे में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश है। विभाग ने दार्जिलिंग के पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

उत्तर बंगाल में भी बाढ़ जैसे हालात
बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल के ज्यादातर जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जलपाईगुड़ी, मालदा एंव कूचबिहार जिलों के ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया है। तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कूचबिहार का नक्काटीगाछ इलाका पानी में डूबा है। गांव के लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed