फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: Know the situation of rain fall in different states

केरल में बांध के दो और शटर खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ा, 26 की मौत (Video)

Fri, 10 Aug 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: Know the situation of rain fall in different states

देश में जहां बारिश ने कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई हुई है। वहीं कई हिस्से ऐसे भी हैं जहां या तो सूखा पड़ा है या फिर सामान्य से भी कम बारिश हुई है। अगर बारिश से मची भारी तबाही की बात करें तो केरल की स्थिति दयनीय है । यहां बीते 24 घंटे में बारिश और भूस्खलन से 26 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 11 लोग इडुक्की जिले के हैं। मलबे से दो लोगों को जिंदा निकाला गया है। वहीं अमेरिका ने आज एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से कहा कि वह बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल की यात्रा पर जाने से बचें।

विज्ञापन


वही दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। 
विज्ञापन


 केरल में 24 घंटे में 37% ज्यादा बारिश हुई है। औसतन 13.9 मिमी बारिश होनी थी पर 66.2 मिमी हुई। बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी, नेवी और कोस्टगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। बंगलूरू से सेना की टुकड़ी भेजी गई है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को 'काफी विकट' करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक राहत अभियान में प्रशासन का सहयोग करने के लिए सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रया बल को इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम जिले के प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार बारिश से होने वाली घटनाओं में 26 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 17 की मौत इडुक्की और मलपुरम जिलों में भूस्खलन के कारण हुई है।

24 बांधों को खोला गया

Monsoon: Know the situation of rain fall in different states

राज्य में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। जिस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 बांधों को खोला गया है। बता दें एशिया का सबसे बड़ा अर्ध चंद्राकार बांध इडुक्की जलाशय से पानी छोड़ने से पहले रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। यहां गुरुवार की सुबह 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे जल स्तर 169.95 मीटर तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह बांध के 2 और शटर भी खोल दिए गए हैं। जिससे पेरियार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
 




उत्तराखंड- चारधाम यात्रा प्रभावित

जिन राज्यों ने बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है उनमें उत्तराखंड का भी नाम शामिल है। बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रभावित हुई है। इस दौरान भूस्खलन आने से राज्य की 150 से अधिक सड़कें भी ब्लॉक हो चुकी हैं। जिस कारण चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी। वहीं ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बीते एक सप्ताह से प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

यहां हुई कम बारिश

Monsoon: Know the situation of rain fall in different states

मणिपुर- यहां सामान्य से 65 फीसदी कम बारिश हुई है। जो कि किसी भी राज्य से कम बारिश बताई जा रही है।

बिहार- राज्य में वैसे तो सामान्य बारिश हुई है लेकिन कई जगहों पर सूखा पड़ा हुआ है। राज्य के 38 जिलों में से 18 मेें सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 20 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका मतलब राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से के हालात खराब हैं।

उत्तर प्रदेश- इस राज्य के 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 31 में सामान्य बारिश और 22 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। यानि राज्य के 35 फीसदी हिस्से में कम बारिश हुई है।

गुजरात- राज्य में कुल 33 जिले हैं। इनमें से 12 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य या अधिक बारिश हुई है। 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। साथ ही बचाव कार्य के लिए आर्मी, नेवी और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
 
झारखंड- इस राज्य में कुल 24 जिले हैं। इनमें से 8 जिलों में सामान्य बारिश हुई हैं, 16 में सामान्य से कम बारिश हुई। यानि इस राज्य के 70 फीसदी हिस्से में सूखा पड़ा हुआ है।

महाराष्ट्र- 18 जुलाई से मानसून सुस्त

राज्य में 18 जुलाई से अच्छी बारिश नहीं हुई है। यहां मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बीते 23 दिनों से हालात खराब हैं। ठीक से बारिश न होने की वजह से किसानों ने भी फसल छोड़ दी है।

ये है देश का मानसून मीटर

Monsoon: Know the situation of rain fall in different states

पूरे देश में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। 47 फीसदी हिस्सा ऐसा है जहां सामान्य बारिश हुई है। वहीं 39 फीसदी हिस्से में कम बारिश हुई है।

- देश के 14 फीसदी हिस्से में ज्यादा बारिश हुई है। इसमें 90 जिले शामिल हैं।

- देश के 47 फीसदी हिस्से में सामान्य बारिश हुई है। इसमें 311 जिले शामिल हैं।  

- देश के 35 फीसदी हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसमें 233 जिले शामिल हैं।

- देश के 4 फीसदी हिस्से में काफी कम बारिश हुई है। इसमें 25 जिले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed