फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon is likely to hit northwest and central India this week says Indian Meteorological Department

इस हफ्ते मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम में मानसून के आने की संभावना- मौसम विभाग

Mon, 13 Jul 2020 08:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 13 Jul 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is likely to hit northwest and central India this week says Indian Meteorological Department
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून का कम दवाब वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे 20 सेंटीमीटर से भी ज्यादा की बारिश होने की संभावना है और पूर्वीय राज्यों से मानसून दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के घुमते रहने के साथ भी सक्रिय मानसून वर्षा 14-16 जुलाई उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हो सकती है। 

विज्ञापन



मानसून के कम दवाब वाले क्षेत्र का पश्चिमी छोर मौजूदा समय में गंगानगर, दिल्ली, बरेली से होकर गुजर रहा है, जबकि पूर्वीय छोर के कारण हिमालय की तलहटी में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक घुमाव बन रहा है, जो अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में आ जाएगा। 
विज्ञापन


अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके, उत्तर-पूर्वीय भारत, पश्तिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है लेकिन पिछले हफ्ते की तुलना में बारिश की तीव्रता इस हफ्ते कम होने की संभावना है। अगले 12 घंटों में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में सामान्य से गंभीर आंधी और बिजली देखी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश और असम में आई बाढ़ का पानी भी कम हो जाएगा। मानसून का पश्चिमी छोर दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, इसलिए रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश औ र बिजली देखी जा सकती है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के हेड कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि क्योंकि मानसून दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए दिल्ली में बारिश पड़ सकती है। 

 

एक जून से तीन उपमंडल में सबसे ज्यादा (60 फीसदी और उससे ज्यादा) की बारिश पड़ी है, 12 उपमंडलों में ज्यादा बारिश हुई, 15 में सामान्य और छह कम हुई है। केंद्रीय पानी कमीशन के अनुसार 11 जुलाई को 30 स्टेशन जिसमें एक अरुणाचल प्रदेश, 14 असम, एक पश्चिम बंगाल, दस बिहार और चार यूपी के शामिल हैं, बाढ़ की वजह से धाराप्रवाह स्थिति में थे और 20 स्टेशन (नौ असम में, पांच बिहार में, तीन यूपी में, तीन पश्चिम बंगाल में, एक दमन और द्वीप में और एक अरुणाचल प्रदेश में) सामान्य बाढ़ की स्थिति से ज्यादा पानी थी।

इस मानसून देश में 14 फीसदी ज्यादा बारिश पड़ी है, मध्य भारत में 20 फीसदी ज्यादा, 16 फीसदी दक्षिण पेनिनसुला, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में 14 फीसदी ज्यादा बारिश पड़ी है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में तीन फीसदी कम बारिश पड़ी है।



पिछले हफ्ते सात जुलाई को गुजरात के ओखा में 48 सेंटीमीटर बारिश पड़ी थी, पांच जुलाई को खंबाला में 49 सेंटीमीटर, कल्याणपुर में 36 सेंटीमीटर और पोरबंदर में 29 सेंटीमीटर बारिश पड़ी थी। तीन जुलाई को मुंबई और ठाणे में भी बहुत तेज बारिश पड़ी थी, जिसें मुंबई के कोलाबा में 17 सेंटीमीटर और ठाणे में 38 सेंटीमीटर बारिश पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed