{"_id":"5b0c5a644f1c1b986e8b52e7","slug":"monsoon-has-arrived-in-kerala-says-skymate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काईमेट का दावा, मानसून ने केरल में दी दस्तक, मौसम विभाग बोला- अगले 24 घंटे में साफ होगी तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्काईमेट का दावा, मानसून ने केरल में दी दस्तक, मौसम विभाग बोला- अगले 24 घंटे में साफ होगी तस्वीर
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मानसून ने चार दिन पहले ही सोमवार को केरल में दस्तक दे दी है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंचेगा। हालांकि, सोमवार सुबह केरल के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है। केरल में आमतौर पर मानसून 1 या 2 जून को आता है।
विज्ञापन
स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने बताया कि केरल पर मानसून जैसी स्थितियां बन गई हैं। केरल के सभी मौसम केंद्रों पर दो दिन से बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा की गति भी मौसम के अनुकूल है। ऐसे में लगता है कि मानसून केरल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि देश के उत्तरी इलाकों में आंधी-तूफान के असर से इस बार मानसून 4-5 दिन पहले आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर केरल और उससे सटे दूसरे राज्यों के 14 मौसम केंद्रों में 60 फीसदी पर दो दिन लगातार 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है तो माना जाता है कि मानसून ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जून से सितंबर के बीच 97 फीसदी बारिश की उम्मीद है। दक्षिण अरब सागर में मानसून की स्थिति मजबूत है। मंगलवार सुबह तक इसके मालदीव, केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार के ऊपर छाने की उम्मीद है।