फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: Disaster in Mumbai due to heavy rains and landslides, roads jammed, local and buses also affected

Monsoon Calamity: मुंबई में भारी बारिश व भूस्खलन से आफत, सड़कों पर जाम, लोकल व बसों पर भी असर

Wed, 06 Jul 2022 01:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:41 PM IST
सार

पूरे मुंबई शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर बुधवार सुबह सड़कों पर तालाब से नजारा दिखा। व्यस्त दिनचर्या वाले महानगर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर वाहनें रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Monsoon: Disaster in Mumbai due to heavy rains and landslides, roads jammed, local and buses also affected
बुधवार को कई सड़कों पर जलजमाव होने से ट्रैफिक जाम हो गया - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में भारी बारिश व भूस्खलन के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को कई सड़कों पर जलजमाव होने से ट्रैफिक जाम हो गया। लोकल ट्रेनों व बेस्ट बसों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। 
विज्ञापन

पूरे मुंबई शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर बुधवार सुबह सड़कों पर तालाब से नजारा दिखा। व्यस्त दिनचर्या वाले महानगर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर वाहनें रेंगते नजर आए। इससे रोजाना काम धंधे पर जाने वाले मुंबईकरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कालानगर समेत कई इलाकों में वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

मुंबई में जलजमाव के कारण बेस्ट बसों के रास्ते बदलना पड़े। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, हालांकि उन्हें रोकना नहीं पड़ा। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने बताया कि लाइनों से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता के पंपों की मदद ली जा रही है। सुतार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने के कारण नियंत्रण में रेलवे पुलिस की मदद ली जा रही है। लेट होने वाली ट्रेनों की सूचना सोशल मीडिया पर दी जा रही है, ताकि स्टेशनों पर भारी भीड़ न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन में तीन मकान क्षतिग्रस्त, दो घायल
उधर, मुंबई पुलिस ने बताया कि चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन के कारण तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। 
सतारा में प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन
महाराष्ट्र के सतारा में भूस्खलन की खबर है। प्रतापगढ़ किले के पास यह घटना हुई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
मेंगलुरु में कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरी
उधर, कर्नाटक के मेंगलुरु के मूडबिड्री इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिर गई। इससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed