फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Southwest Monsoon Update 2022 Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari

Weather Update Today : छुटपुट वर्षा के बीच लौटने लगा दक्षिण पश्चिम मानसून, जानें मौसम का ताजा हाल

Tue, 27 Sep 2022 09:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Sep 2022 09:18 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो जाएगी। इन इलाकों में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। दिल्ली एनसीआर में फॉग की शुरुआत होने लगी है और इस सप्ताह के अंत तक मानसून लौट जाएगा।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Southwest Monsoon Update 2022 Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
दिल्ली-एनसीआर में धूंध की दस्तक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सितंबर के जाते-जाते दक्षिण पश्चिम मानसून 2022 के भी लौटने का वक्त आ गया है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों में छुटपुट वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा, कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा के भी आसार हैं। इसके साथ ही शीतकाल का आगाज होने वाला है। सुबह-शाम हल्की ठंड दस्तक देने लगी है और हवा के उत्तर-पश्चिमी होते ही कोहरे के साथ कंपकंपी का दौर शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो जाएगी। इन इलाकों में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। दिल्ली एनसीआर में फॉग की शुरुआत होने लगी है और इस सप्ताह के अंत तक मानसून लौट जाएगा। इसी तरह दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवात रोधी प्रणाली बनेगी। इसकी वजह से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगेगी। यह वातावरण में नमी घटाएगी और ठंडक बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


इन इलाकों में वर्षा के आसार 

  • ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। अगले दो तीन दिनों में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में भी वर्षा हो सकती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा और केरल में बारिश संभव है
  • उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।


सोमवार को यहां वर्षा हुई
निजी मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों और तटीय महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक व तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed