फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon arrived in Kerala two days ago, meteorological department's refusal to announce Skymet

केरल में दो दिन पहले पहुंचा मानसून, स्काईमेट के एलान पर मौसम विभाग का इनकार

Sun, 31 May 2020 06:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 31 May 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
Monsoon arrived in Kerala two days ago, meteorological department's refusal to announce Skymet
फाइल फोटो - फोटो : PTI

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने शुक्रवार को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने का एलान किया। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने इसे खारिज करते हुए कहा कि अभी परिस्थितियां इसके एलान की नहीं हैं। आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है लेकिन इस बार तय वक्त से पहले पहुंच गया है। बता दें कि पिछले साल 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था।

विज्ञापन


स्काईमेट मौसम के सीईओ जतिन सिंह ने कहा कि बारिश, आउटवेव लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) वैल्यू और हवा की रफ्तार जैसी सभी परिस्थितियां केरल में दक्षिणपश्चिम मानसून के आने से मेल खा रही हैं। स्काईमेट ने ट्वीट किया कि देश की जमीन पर आखिरकार मानसून-2020 ने दस्तक दे दी। केरल में मानसून अपनी वास्तविक तिथि से पहले ही पहुंच गया। 
विज्ञापन


भारतीयों के लिए चार महीना लंबे मानसून पर्व की शुरुआत हो गई। केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही देश में चार महीने लंबे बारिश के सीजन की शुरुआत हो जाती है। देश में जून से सितंबर के बीच 75 फीसदी बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईमेट ने मानसून के 28 मई को ही केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि, उसने इसमें दो दिन आगे पीछे की बात भी कही थी। वहीं दूसरी ओर, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सामान्य तिथि से चार दिन की देरी से यानी कि 5 जून को मानसून के केरल में दस्तक देने की बात कही थी। हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत में विभाग ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते मानसून के जल्द आने में मदद मिलेगी और यह एक जून को ही केरल पहुंच सकता है। 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि परिस्थितियां अभी तक केरल में मानसून पहुंचने की घोषणा करने के लिए सही नहीं हैं। 

अच्छा मानसून अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण

अच्छा मानसून अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अहम है। देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही सुस्ती में है और कोरोना वायरस के चलते और बदतर होती जा रही है। कृषि प्रधान देश होने के चलते झमाझम बारिश से ही देश में मंदी के कम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed