फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today September 1 IMD Rain Prediction In Bihar MP Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Update Today: कमजोर हुई मानसून की गतिविधियां, फिर भी यहां भारी वर्षा के आसार

Thu, 01 Sep 2022 09:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:42 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Today September 1 IMD Rain Prediction In Bihar MP Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भाग में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मानसून की द्रोणिका हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 2022 अलविदा हो रहा है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में फिलहाल कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। हालांकि एक द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके असर से कुछेक राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं,  बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड, उत्तराखंड में भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। 
विज्ञापन


पूर्वी व उत्तर पूर्वी राज्यों में कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगस्त और सितंबर में भी कम वर्षा होने की आशंका है। इन राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सूखे के भी आसार हैं। इस इलाके में जून और जुलाई में सामान्य से कम बारिश हुई और अब भी आसार कमजोर हैं। सितंबर वर्षाकाल का अंतिम माह है। इसमें बारिश कम ही होती है। इससे हालात सुधरने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी, बिहार में सामान्य से कम वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार इस साल यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। आईएमडी के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह से ही हफ्ते से मानसून वापसी के दौर में पहुंच जाएगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 17 सितंबर तक लौटता है, लेकिन यदि मौसमी सिस्टम बनते रहें तो इसमें देरी होती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि मानसून मेहरबान हो और बचे हिस्सों को भी सराबोर कर ही विदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed