{"_id":"5cfdf51ebdec220769796082","slug":"monsoon-2019-rain-in-north-east-india-no-relief-from-heat-wave-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
Mon, 10 Jun 2019 11:43 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
मानसूनी बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य से एक हफ्ते देरी से शनिवार को केरल पहुंचे मानसून ने राज्य में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा बना दिया। अब मानसून रफ्तार पकड़ते हुए देश के अन्य भागों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में अपना असर दिखाएगा।। इन राज्यों के कुछ भागों में अभी से प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है।
मुंबई में कल हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस राज्य में भी कुछ दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। हालांकि ओडिशा में मानसून अपने पूर्व निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवात के प्रभाव में बना हुआ है। जिसके चलते 12 जून को उत्तरी मलप्पुरम और कोझीकोड में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।
बीते साल मानसून में केरल ने 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया था। जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में अपना असर दिखाएगा।। इन राज्यों के कुछ भागों में अभी से प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई में कल हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस राज्य में भी कुछ दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। हालांकि ओडिशा में मानसून अपने पूर्व निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेगा।
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद लगातार भारी बारिश हो रही है। अब भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तटीय इलाकों में खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका के चलते 13 जून तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवात के प्रभाव में बना हुआ है। जिसके चलते 12 जून को उत्तरी मलप्पुरम और कोझीकोड में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।
बीते साल मानसून में केरल ने 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया था। जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन