फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeys took revenge: In Beed, monkeys took revenge, killed 250 dogs, read why this incident happened

Monkeys Took Revenge: बीड़ में बंदरों ने लिया बदला, 250 कुत्तों को मार डाला, पढ़िये क्यों हुई यह घटना

Sat, 18 Dec 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 07:11 PM IST
सार

monkeys took revenge in Maharashtra: बंदरों की बदले की यह कार्रवाई पिछले करीब एक माह से जारी है। क्षेत्र के सभी लोग बंदरों की इस बदले की कार्रवाई से हैरान हैं।हालत यह हो गई है कि गांव में शायद ही कोई कुत्ता बचा है। 

विज्ञापन
Monkeys took revenge: In Beed, monkeys took revenge, killed 250 dogs, read why this incident happened
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव से एक अजीबो-गरीब खबर आई है। गांव में बंदरों के एक समूह ने बदला लेते हुए करीब 250 कुत्तों को मार डाला। माजलगांव के लोगों का कहना है कि बंदरों द्वारा कुत्तों से बदले की यह घटना बीते एक माह से जारी है। बंदरों के एक समूह ने बदला लेते हुए करीब 250 कुत्तों को मार डाला है। क्षेत्र के सभी लोग बंदरों की इस बदले की कार्रवाई से हैरान हैं। इस बारे में गांव के लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया और उनसे हमलावर बंदरों को पकड़ने का अनुरोध किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दो खूंखार बंदरों को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 250 से अधिक पिल्लों की 'रिवेंज किलिंग' में शामिल दो बंदरों को वन विभाग ने पकड़ लिया है। बीड के वन अधिकारी सचिन कांड ने कहा कि बीड में कुत्तों की हत्या में शामिल दो बंदरों को नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। दोनों बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और पास के जंगल में इन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नहीं बचा कोई कुत्ता
ग्रामीणों का कहना है कि हालत यह हो गई है कि गांव में शायद ही कोई कुत्ता बचा है। बंदरों में इतना आक्रोश है कि वे अब स्कूली बच्चों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बंदरों के गुस्से से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। 


गांव के ही सीताराम नैबल के कुत्ते को बंदर उठा ले गए थे, लेकिन उसने जैसे ही चिल्लाना शुरू किया, नैबल लाठी लेकर बंदरों से भिड़ गए। इसी दौरान व गिर गए, इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। हालांकि वे अपने पालतू श्वान को बचाने में कामयाब रहे। 

कुत्तों को घेर कर मार रहे
ग्रामीणों के मुताबिक बंदरों ने कुत्तों से बदला लेने का सिलसिला तब शुरू किया जब कुछ कुत्तों ने एक बंदर के बच्चे को मार डाला। इससे बंदर खफा हो गए और उन्होंने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। बंदर कुत्ते को देखते हुए उसे खींचकर ले जाते हैं और मारने के बाद पेड़ या मकानों की छतों से फेंक देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed