{"_id":"58329f6d4f1c1b9c28b39cc5","slug":"monkeys-take-over-runway-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में बंदरों ने रोकी स्पाइसजेट फ्लाइट की उड़ान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में बंदरों ने रोकी स्पाइसजेट फ्लाइट की उड़ान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ बंदर रनवे पर नजर आए। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से चेन्नई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को रोकना पड़ा। फ्लाइट संख्या बोइंग B737-800 रविवार तड़के छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक रनवे पर कुछ बंदर घूमते नजर आए। हालांकि, चौकस वायु यातायात नियंत्रकों ने रनवे पर घूम रहे कुछ बंदरों को देखा और विमान के पायलट को तुरंत सूचना दी। विमान में 189 यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
स्पाइसजेट प्रवक्ता ने बताया, ‘विमान अहमदाबाद से चेन्नै जाने को तैयार हो चुका था, तभी एटीसी ने पायलटों को रनवे पर बंदर होने की सूचना दी। चूंकि विमान धीमी गति से ही चल रहा था, तो उसे सफलतापूर्वक रोक लिया गया।’
विज्ञापन
इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान की जबलपुर में लैंडिंग के वक्त सुअरों का झुंड सामने आ गया था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा था।