फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox Suspected patient found in Bihar NITI Aayog do not panic Latest News Update

Monkeypox: बिहार में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, नीति आयोग की अपील- घबराएं नहीं, लक्षण हैं तो इलाज कराएं

Tue, 26 Jul 2022 05:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Jul 2022 05:19 PM IST
सार

इस बीच बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर आज हमने हाई लेवल की बैठक की है और बैठक में हमने इसके लक्षण क्या है, लक्षण दिखाई देने के बाद उसकी जांच करना और उससे संबंधित सभी सुझाव पर चर्चा की। हमें इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है और दिशानिर्देशों का पालन करना है।

विज्ञापन
Monkeypox Suspected patient found in Bihar NITI Aayog do not panic Latest News Update
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

देश में बढ़ते मंकीपॉक्स के मामले के बीच बिहार में भी इस वायरस का पहला संदिग्ध मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि मरीज पटना सिटी के गुडहट्टा इलाके की रहने वाली एक महिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस केस को संदिग्ध मान रहा है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


इस बीच बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर आज हमने हाई लेवल की बैठक की है और बैठक में हमने इसके लक्षण क्या है, लक्षण दिखाई देने के बाद उसकी जांच करना और उससे संबंधित सभी सुझाव पर चर्चा की। हमें इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है और दिशानिर्देशों का पालन करना है।
विज्ञापन


सरकार ने मंकीपॉक्स के संक्रमण को लेकर जांच की व्यवस्था करने का निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र की ओर से जारी की गई गाइडलाइन को सभी चिकित्सा प्रभारियों को भेजा गया है। सभी चिकित्सकों से कहा गया है कि वे आशा और एएनएम को मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में ठीक से बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक चार मामले
इस बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) पीके पॉल ने बताया कि अब तक भारत में चार मंकीपॉक्स के मामले हैं। सरकार ने कई हफ्ते पहले सक्रिय कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है। 15 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मंकीपॉक्स के लक्षण हैं, तो वह आगे आएं और अपना इलाज कराएं। चिंता करने और छिपाने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed